22 मई से निगम के आऊट सोसिंग कर्मचारी करेंगे अनिश्चिकालीन हड़ताल 

प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप 

 मेरठ।  नगर निगम के प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की वादाखिलाफी से नाराज आऊट सोर्सिगं सफाई कर्मचारियों ने  आरपार की लड़ाई करने का ऐलान कर दिया है। भारतीय संविदा आऊट सोसिंग कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियोंक ने आगामी 22 ने नगर निगम परिसर में चरणबद्ध तरीके से अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू का फैसला किया है। उक्त निर्णय पूर्वा अहिरान में कर्मचारी नेता दीपक मनोठिया के निवास पर आयोजन संघ की कार्यकारिणी बैठक में लिया गया। 

 बैठक की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ सफाई मजदूर नेता शिवकुमार नाज ने की और संचालन शाखा अध्यक्ष दिनेश सूद ने किया। अध्यक्ष ने कहा कि नगर निगम ने मांगों को पूरा करने के लिए चार दिन का समय मांगा था लेकिन एक महिला बीत जाने के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस सबंध में निगम प्रशासन को अंतिम ज्ञापन दिया गया। जिसमें तीन दिन का समय दिया गया है। यहि सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आगामी 22 मई से कर्मचारी आंदोलन आरंभ कर देंगे। संघ के पदाधिकारियों के अनुसार नगर निगम प्रशासन की उदासीनता के खिलाफ आंदोलन को तीन चरणों में चलाया जाएगा। प्रथम चरण में अनिश्चितकालीन धरना एवं क्रमिक अनशन, दूसरे चरण में अनिश्चतकालीन भूख हड‍़ताल, तीसरे चरण में पूरे शहर में सफाई व्यवस्था का चक्का जाम शामिल है। 

 संघ के अध्यक्ष दिनेश सूद ने बताया कि बीते  20 अप्रैल को भी एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया था कर्मचारियों की मुख्य मांग है कि नगर निगम बाेर्ड द्वारा 20 जून 2023 को पारित प्रस्ताव को तत्काल लागू किया जाए।आऊटसोसिंग सफाई कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की जाए। इन कर्मचारियों का संविदा में समायोजन किया जाए। इस मौके पर विनोद कुमार बेचैन, रविन्द्र कुमार, राजकुमार तन्हा, कमल मनोठिया ,दिनेश लोहरे, राजन पिवाल, अमित, आदि मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts