पश्चिम बंगाल निजी सचिव हत्याकांड के शूटर राजकुमार को सीबीआई ने छपार से दबोचा
परिवार संग हरिद्वार से लौट रहा था ,24 का घंटे का मिला सीबीआई को रिमांड
मुजफ्फरनगर । पश्चिम बंगाल के चर्चित हत्याकांड में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को सोमवार वेस्ट यूपी से गिरफ्तार कर लिया। बलिया जिले के रातोपुर निवासी शूटर राजकुमार सिंह को मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास से दबोचा गया।आरोपी परिवार के साथ हरिद्वार से लौट रहा था। मामले में आगे और खुलासों की संभावना है।
बताया गया है कि आरोपी अपने परिवार के साथ हरिद्वार से वापस लौट रहा था। केंद्रीय जांच ब्यूरो(CBI) की टीम पहले से ही टोल प्लाजा के पास तैनात थी। स्थानीय पुलिस और सीबीआई की संयुक्त टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।जांच एजेंसी को पहले से ही आरोपी की गतिविधियों की जानकारी मिल चुकी थी। इसके बाद टीम ने छपार टोल प्लाजा के आसपास घेराबंदी कर दी।
सोमवार तड़के जैसे ही आरोपी की गाड़ी टोल के पास पहुंची, केंद्रीय जांच ब्यूरो की टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से उसे हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से काफी देर तक पूछताछ की गई, जिसमें कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आने की संभावना जताई जा रही है।
अदालत से मिला 24 घंटे का रिमांड
गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसी आरोपी को लेकर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत पहुंची। अदालत से आरोपी का 24 घंटे का पारगमन रिमांड प्राप्त हुआ है। जांच एजेंसी अब आरोपी से पूछताछ कर हत्या की साजिश और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है। माना जा रहा है कि इस गिरफ्तारी के बाद मामले में कई नए खुलासे हो सकते हैं।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ते रहे हैं बड़े मामलों के तार
बताया जा रहा है कि यह पहला मौका नहीं है जब किसी बड़े आपराधिक मामले के तार पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़े हों। हाल ही में पंजाब के अमृतसर विस्फोट मामले में भी पुलिस ने मुजफ्फरनगर से एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।


No comments:
Post a Comment