अब और सुगम हुई मेट्रो की राह

 भैंसाली और बेगमपुल स्टेशनों के सभी गेट खुले

मेरठ। एनसीआरटीसी ने यात्रियों की राह को आसान करते हुए भैंसाली व बेगमपुल स्टेशनों के सभी गेट को खोल दिया है। इससे नमो भारत व मेरठ मैट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। जिन्हें स्टेशन तक पहुंचने के लिए चक्कर काटना पड़ता था। 

उद्घाटन होने के बाद भी बेगमपुल के दो गेट और भैंसाली का एक गेट बंद रखा गया था। अब सभी गेट खुलने से आवागमन आसान हो गया है। गेट बंद होने से सड़क के दूसरी तरफ जाने के लिए डिवाइडर पार करना होता था, इससे लगभग 200-300 मीटर का चक्कर काटना पड़ता था।

बेगमपुल के गेट संख्या-तीन के पास में ही नेशनल इंटर कालेज व एसएसडी ब्वायज इंटर कालेज है। इस गेट से इसकी दूरी लगभग 150 मीटर है। सेंट जोजेफ कालेज भी इस गेट से जाना अधिक सुविधाजनक है। लालकुर्ती बाजार, तोपखाना, बाउंड्री रोड व मवाना रोड के लिए इस गेट से निकास करने पर अधिक सुविधाजनक है।

वहीं गेट संख्या दो से जीआइसी के लिए जाना अधिक आसान है। पीएल शर्मा रोड, पैंठ बाजार, नाले की ओर स्थित अस्पताल जाने के लिए भी यह गेट अधिक सुविधाजनक है। भैंसाली मेट्रो के गेट संख्या एक की तरफ सीएबी इंटर कालेज, दीवान पब्लिक स्कूल,जीटीबी स्कूल,मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल, मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल मेन विंग स्थित है। इस गेट के बंद होने से छात्र गेट संख्या दो व तीन से उतरते थे, जिसके बाद सड़क पार करने में समस्या होती थी।

दरअसल, अब छात्र-छात्राएं व संबंधित स्टाफ भारी ट्रैफिक, लंबी जाम की कतारों और असुरक्षित व धूलभरी सड़कों पर आटो या बाइक से जूझने के बजाय मेट्रो से उतरकर पैदल स्कूल पहुंच रहे हैं। हालांकि कुछ गेट बंद होने से सड़क पार करना पड़ता था। 




No comments:

Post a Comment

Popular Posts