सीआईएससीई  मेरठ जोन शतरंज में सोफिया गर्ल्स स्कूल का दबदबा

 बालिका वर्ग में ओवरआल चैंपियन,अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19 बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक जीते

प्रधानाचार्या और कोच ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की

 मेरठ। सीआईएससीई मेरठ जोन इंटर स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 में सोफिया गर्ल्स स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालिका वर्ग में ओवरआल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन आरके इंटरनेशनल स्कूल कंकरखेड़ा में किया गया, जिसमें मेरठ जोन के विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

सोफिया गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम रखते हुए अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल को ओवरआल चैंपियन का खिताब दिलाया।खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर स्कूल में खुशी का माहौल रहा। स्कूल लौटने पर प्रधानाचार्या सिस्टर मीना ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की लगन और कोचिंग टीम की कड़ी मेहनत का परिणाम है।उन्होंने टीम के कोच शाहबाज मिर्जा,  लअदन, जूली और कनिका के योगदान की विशेष रूप से प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके समर्पण और मार्गदर्शन ने छात्राओं को यह उपलब्धि दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts