मुख्यमंत्री के आदेश पर एसपी सिटी का पहरा!

- ईदगाह कमेटी के पदाधिकारियों को बैरंग लौटाया 

- बोले, नई परंपरा शुरू नहीं होने दूंगा

- आज फिर होगी ईदगाह कमेटी की बैठक 

मेरठ। शाही ईदगाह में ईद की दो नमाज़ों की अदायगी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शनिवार को ईदगाह कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल एसपी सिटी से मिला और नमाजियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ईदगाह में दो नमाज़ें कराने की बात एसपी सिटी के समक्ष रखी। एसपी सिटी ने इसे नई परंपरा बताते हुए एक ही नमाज़ कराने की बात कही।

 बता दें कि कुछ दिनों पूर्व ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में नमाजियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ईदगाह और मस्जिद कमेटियों का आह्वान किया था कि वह शिफ्टों में नमाज अदा करा  सकते हैं। ईदगाह कमेटी को उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लागू की गई इस व्यवस्था के तहत मेरठ की शाही ईदगाह में भी दो नमाजों की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकती है लेकिन एसपी सिटी के रवैये से ईदगाह कमेटी को मायूसी हाथ लगी। अब ईदगाह कमेटी रविवार (आज) निर्णायक बैठक कर उसमें अंतिम फैसला लेगी। ईदगाह कमेटी के कुछ लोगों को इस बात पर ऐतराज है कि जब मुख्यमंत्री किसी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अपने स्तर से कोई राय (शिफ्टों में नमाज़ पढ़ना) दे रहे हैं तो इसे स्थानीय प्रशासन फॉलो क्यों नहीं कर रहा। एसपी सिटी के रवैये को लेकर कुछ उलेमा ने एतराज़ भी जताया है। प्रतिनिधिमंडल में ईदगाह कमेटी के सचिव सैय्यद सलमान सब्ज़वारी, कारी शफीक उर रहमान कासमी, अलाउद्दीन, जावेद रशीद, डॉ माजिद और मोइनुद्दीन शामिल थे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts