चौधरी अजीत सिंह की पुण्यतिथि पर रालोद कार्यकर्ताओं ने किया हवन
समाज सेवा का कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प
मेरठ। राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी चौराहा स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क में पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह की पुण्यतिथि पर हवन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके पदचिन्हों पर चलकर समाज की सेवा करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान रालोद कार्यकर्ताओं ने हवन कर स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताओं ने कहा कि उन्होंने किसान और आम जनता के हितों के लिए हमेशा संघर्ष किया और उनके आदर्श आज भी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हैं।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, सुनील रोहटा, संगीता दोहरे समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज और किसानों की सेवा करने का संकल्प लिया।


No comments:
Post a Comment