बीएसए कार्यालय में टीबी जागरूकता अभियान चलाया गया 

 मेरठ। राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत चल रहे 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जनपद के बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जिला पीपीएम कोऑर्डिनेटर शबाना बेगम द्वारा बेसिक शिक्षा अधिकारी  आशा चौधरी से समन्वय स्थापित कर कार्यालय के सभी कर्मचारियों को राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई । जनपद के सभी स्कूलों में टीबी के प्रति जागरूकता हेतु ऑडियो और वीडियो स्कूलों में चलवाकर विद्यार्थियों को क्षयरोग उन्मूलन की जानकारी देने के लिए अपील की गई ।

 क्षयरोग के लक्षण बताए और यह भी बताया गया कि टीबी एचआईवी  की जांच सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर बिल्कुल निशुल्क की जाती है आधुनिक मशीनों द्वारा एमडीआर टीबी की जांच सीबी नाट मशीन द्वारा बिल्कुल निशुल्क की जाती है यदि जांच करने पर व्यक्ति को  टीबी निकलती है तो उस व्यक्ति का इलाज उसके नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से सरकार द्वारा बिल्कुल निशुल्क कराया जाता है और साथ ही भारत सरकार द्वारा उस टीबी रोगी के खाते में जब से उसका इलाज चलता है और जब तक पूर्ण होता है ₹1000 प्रति माह टीबी रोगी के खाते में डीबीटी के माध्यम से दिए जाते हैं।  इसके बाद हैंडहेल्ड एक्स-रे के बारे में जानकारी दी गई जो की उच्च जोखिम जनसंख्या समूह में पहुंचकर हैंड हेल्ड एक्स-रे किया जा रहे हैं। क्षयरोग का उन्मूलन तभी संभव है  जब जन भागीदारी  हो इसलिए राज्य स्तर से अपेक्षित सभी बिंदुओं पर भी चर्चा की गई जिसमें स्कूलों से जो अपेक्षाएं हैं वह भी विस्तार पूर्वक बताई गई । जैसे सभी छात्र-छात्राओं को टीबी की पूर्ण जानकारी देना व टीबी के ऑडियो वीडियो स्कूलों में चलवा कर छात्र-छात्राओं को जागरूक करना जिससे कि वह समाज में भी जागरूकता लाने का प्रयास करें और टीबी का उन्मूलन हो सके अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी द्वारा कार्यालय के समस्त स्टाफ को टीबी की शपथ कराई गई। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts