स्विमिंग पूल खुलते ही मेरठ कॉलेज के छात्रों की गुंडई

-फॉर्म मांगने पर महिला इंचार्ज से की अभद्रता

मेरठ। विक्टोरिया पार्क स्विमिंग पूल के खुलने के साथ ही मेरठ कॉलेज के छात्रों की गुंडागर्दी भी सामने आने लगी है। मंगलवार को दोपहर में पूल पर छात्र पहुंचे और जबरन अंदर घुसने लगे। मौजूद लेडी इंचार्ज के विरोध करने पर छात्रों ने उनके साथ अभद्रता की और हंगामा करते हुए अंदर घुस गए। महिला ने जब छात्रों से फॉर्म मांगा और प्रिंसिपल से शिकायत करने की बात कही तो लड़के बिना उनकी सुने नाहने घुस गए। 

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के विक्टोरिया पार्क स्थित स्विमिंग पूल में मंगलवार की दोपहर मेरठ कॉलेज के कुछ छात्र नाहने के लिए पहुंचे। छात्र बिना किसी के पूछे जूते पहनकर अंदर घुसने लगे। वहां मौजूद लेडी इंचार्ज ने उन्हें रोका और जूते उतारकर अंदर जाने को कहा, लेकिन छात्र महिला से अभद्रता करने लगे और बदतमीजी से बात करने लगे। महिला ने छात्रों से फार्म मांगा और प्रिंसिपल से शिकायत करने की बात कही तो लड़के बोले हम तो नहाएंगे जो करना है कर लो। छात्र अंदर घुसकर जबरन कपड़े उतारने लगे मना किया तो छात्रों ने जवाब दिया कि यह उनकी जिम्मेदारी है कि बच्चों के लिए स्विमिंग ड्रेस रखें, वरना ऐसे ही करेंगे। महिला के रोकने पर छात्र बतमीज़ी करने लगे और कहने लगे की कम बोल ज्यादा हल्ला मत कर तेरे से बात नहीं कर रहे। विरोध करने पर छात्रों ने ऊंची आवाज में बात करते हुए उन्हें चुप रहने तक की धमकी दी।

वहीं, मौजूद महिला इंचार्ज का कहना है कि ये छात्र यहां आकर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं और बदतमीजी करते हैं। उन्होंने कहा कि यहां महिलाएं और बच्चे भी आते हैं, लेकिन ऐसे लोगों की वजह से माहौल खराब होता है और लोग असहज महसूस करते हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts