31 शिक्षामित्र को  बढ़े मानदेय के चेक देकर किया  सम्मानित

सीसीएसयू सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में आयोजित ​कार्यक्रम में राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप शामिल हुए 

सीएम योगी आदित्यनाथ के चेक वितरण के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में शिक्षामित्रों के बढ़ाए मानदेय के भुगतान वितरण समारोह का उद्घाटन किया। इसी क्रम में मंगलवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जनपद के शिक्षामित्रों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप और अन्य जनप्रतिनिधियों ने मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। डीएम डॉ. वीके सिंह ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों को अंग वस्त्र, पौधा व भगवान श्री राम की प्रतिमा देकर अभिनंदन किया।

समारोह में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों के साथ प्रेक्षागृह में मौजूद लोगों ने सीएम योगी ​द्वारा शिक्षामित्रों के बढ़े मानदेय के चेक वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। उसके बाद मेरठ जनपद के 31 शिक्षामित्रों को ​प्रमाण—पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने पांच शिक्षामित्रों सुबोध चौधरी, शहजाद, रीमा, शशि सिंह व आरती को सांकेतिक रूप से चेक देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि समूची शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ शिक्षामित्र हैं। उनके सहयोग के बिना शिक्षा की धारा निर्बाध आगे नहीं बढ़ सकती। हम सभी को अपने दायित्वों के प्रति सजग रहना होगा। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं निपुण भारत मिशन, स्कूल रेडीनेस एवं बाल वाटिका, पीएमश्री विद्यालय, राष्ट्रीय आविष्कार अभियान, मिशन शक्ति, स्मार्ट कक्षाएं, बालिका शिक्षा, समावेशी शिक्षा, नई शिक्षा नीति से संबंधित स्टॉल्स भी लगाए गए। समारोह में राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, सांसद अरुण गोविल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, सीडीओ नूपुर गोयल, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शैलेश राय, बीएसए आशा चौधरी भी ​शामिल रहे। समारोह का संयोजन व संचालन एसआरजी नीलम पंकज ने किया। आयोजन में विनीत गोयल, डॉ. कौसर जहां, अनिरुद्ध गोयल, डॉ. रतन सिंह, रविकांत, सौरभ शर्मा, पारुल, जसप्रीत कौर, डीसी कुंवरपाल सिंह, डीसी शैलजा सोम, राजेश कुमार, आईटी भूपेंद्र कुमार का विशेष सहयोग रहा। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts