शोभित में अर्दूइनो कार्यशाला में नवाचार की चमक
मेरठ। शोभित विश्वविद्यालय में तकनीकी गतिविधियों की श्रृंखला के तहत कंप्यूटर क्लब एवं स्कूल ऑफ कम्प्यूटेशनल साइंसेज एंड इंजीनियरिंग के संयुक्त तत्वावधान में कोड क्वेस्ट 2026 कोडिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों के कोडिंग कौशल, तार्किक सोच और समस्या समाधान क्षमता को विकसित करना रहा।
प्रतियोगिता में विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागियों को डेटा स्ट्रक्चर, एल्गोरिदम, लॉजिकल एनालिसिस और कोड ऑप्टिमाइजेशन से जुड़ी जटिल समस्याओं का समाधान करना पड़ा। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच ज्ञानशु कुशवाहा ने प्रथम, प्रिंस राज ने द्वितीय और जैद अंसारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
डीन स्टूडेंट अफेयर्स डॉ. दिव्या प्रकाश ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों में नवाचार, नेतृत्व और आत्मविश्वास को बढ़ावा देते हैं। वहीं, कंप्यूटर क्लब के संकाय प्रभारी श्री राजेश पांडेय ने बताया कि क्लब का उद्देश्य छात्रों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है।
15 दिवसीय अर्दूइनो कार्यशाला का समापन
-- इसी क्रम में विश्वविद्यालय की आईडिया लैब द्वारा आयोजित 15 दिवसीय अर्दूइनो प्रोग्रामिंग फ्रॉम कोड्स टू क्रिएशन कार्यशाला का समापन समारोह आयोजित किया गया। 14 अप्रैल से 2 मई तक चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 134 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
तीन बैचों में विभाजित विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रोजेक्ट्स पर काम किया। पहले बैच ने ब्लूटूथ व वॉयस कंट्रोल कार, लाइन-फॉलोइंग रोबोट और ऑब्जेक्ट डिटेक्शन मॉडल तैयार किए। दूसरे बैच ने कार स्पीड ट्रैकिंग सिस्टम और ऑटोमेटिक पार्किंग जैसे प्रोजेक्ट्स विकसित किए, जबकि तीसरे बैच ने कृषि आधारित स्मार्ट इरिगेशन और ऑटोमेटिक सीडिंग रोबोट बनाए।


No comments:
Post a Comment