झारखंड शराब घोटाला: आईएएस अनिल टुटेजा को मिली जमानत
रांची (एजेंसी)।झारखंड के शराब घोटाला मामले में आईएएस अनिल टुटेजा को जमानत मिल गई है। उन पर झारखंड के अधिकारियों के साथ मिलकर आबकारी नीति में बदलाव करवाकर अपने पसंदीदा ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने और करोड़ों रुपये का कमीशन कमाने का आरोप है।
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार करते हुए 50 हजार रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की दो साल्वेंट जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया।
हालांकि कोर्ट ने ये शर्त रखी है कि अगर आईएएस ने जांच में किसी भी तरह की बाधा डाली, तो ईओडब्लू अग्रिम जमानत के आदेश को रद कराने वह अदालत का दरवाजा खटखटा सकती है। हाई कोर्ट ने अपने आदेश में टुटेजा को जांच में सहयोग करने व गवाहों को प्रभावित न करने की सख्त हिदायत भी दी है।


No comments:
Post a Comment