जीटीबी पैंथर ने जीती सीनियर वर्ग की ट्रॉफी

-- विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में खेला गया फाइनल मैच

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे छठे विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को सीनियर वर्ग का फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें जीटीबी क्रिकेट एकेडमी पैंथर की टीम ने ऋषभ क्रिकेट एकेडमी रॉयल को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।

ऋषभ क्रिकेट एकेडमी रॉयल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए। इसमें आदित्य ने 48, प्रिंस ने 42, कृष्णा और आयुष ने 40-40 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में जीटीबी की ओर से आरिश ने तीन, रोनित ने तीन, हिमांशु ने भी तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी पैंथर की टीम ने 19.3 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 241 रन बनाए और एक विकेट से जीत प्राप्त की। टीम की ओर से अवि ने 75, अजय ने 40, हिमांशु ने 39, आरिश ने 25 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में कार्तिक ने तीन, कुणाल ने दो, अनमोल ने तीन विकेट लिए। प्रतियोगिता के बाद जीटीबी स्कूल के प्रधानाचार्य गोपाल दीक्षित ने विजेता और उपविजेता टीम के सभी के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल की भी व्यवस्था करने की बात कही। इस मौके पर व्यापारी नेता रजनीश कौशल ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि सीनियर वर्ग के टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज अवि, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज आदित्य यादव, गेंदबाज कार्तिक को चुना गया। इस मौके पर रोनित, हिमांशु, वीर, वैभव, आरिश, पार्थ, अरनव आदि खिलाड़ी को भी सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट के आयोजन में हिमांशु, नीरज, खुशबू, रजनी, कोमल का विशेष योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts