विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी दिवस पर मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान 

भविष्य की सबसे शक्तिशाली तकनीक AI  अंशी सिंह ने किया संबोधन”

 मेरठ।  राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर विज्ञान घर, बिजली बंबा बाईपास, में प्रतिभा सम्मान समारोह एवं विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के कक्षा 10 एवं 12 के मेधावी छात्र-छात्राओं तथा रचनात्मक प्रतिभा रखने वाले बालक-बालिकाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में लगभग 100 लोगों के लिए जलपान व्यवस्था भी की गई, जिसमें विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं अतिथियों ने सहभागिता की। पूरे आयोजन का वातावरण उत्साह, ज्ञान और प्रेरणा से परिपूर्ण रहा। इस अवसर पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिक विज्ञान विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संजीव शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विज्ञान और तकनीक के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला तथा छात्रों को शोध और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता अंशी सिंह रहीं, जिन्होंने Artificial Intelligence (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि आने वाला समय AI आधारित तकनीकों का है और विद्यार्थियों को नई तकनीकों के साथ स्वयं को जोड़ना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान मेधावी एवं रचनात्मक प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। सम्मानित विद्यार्थियों में सोनिया, इशिका, अन्नोल, पलक डागर, ओजस्वी, मानवी, तान्या, अक्षरा खान, मुस्कान, रुकैया सैफी, नैना, चंचल सैनी तथा सायबा सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहीं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सीमा तोमर एवं डॉ. मितिका शर्मा भी उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा, विज्ञान एवं रचनात्मक सोच के महत्व के बारे में प्रेरित किया तथा ऐसे आयोजनों को समाज के लिए आवश्यक बताया। सम्मानित विद्यार्थियों में सोनिया, अंकुर, हनी, ओजस्वी, पलक, मानजू सिंह, रंगोली, गीता शर्मा एवं रेखा बंसल सहित कई प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं शामिल रहे, जिन्हें प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान देकर उत्साहवर्धन किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित प्रधानाचार्यों, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने आयोजन की सराहना की। आयोजकों ने कहा कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में युवाओं को प्रेरित करने हेतु भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि नई पीढ़ी वैज्ञानिक सोच और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ सके।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts