शास्त्रीनगर में बढ़ी ध्वस्तीकरण की रफ्तार

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सेक्टर 2 और 4 के अलावा सभी ने छोड़ना शुरू किया सेटबैक

मेरठ।  शास्त्री नगर क्षेत्र के 815 भूखंड स्वामियों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार आवास विकास द्वारा कॉर्मशियल गतिविधियां बंद करने और नियम अनुसार सेटबैक छोड़ने का आदेश दिया था। इसके बाद  नोटिस वाले भूस्वामियों ने सेट बैक तोड़ना आरंभ कर दिया है। वही  सेक्टर दो व चार नोटिस वाले स्वामियों ने  सैट बैक नहीं छोड़ा है। वह सेट बैक बचाने के लिए धरने पर बैठे है। 

सेक्टर 2 और सेक्टर 4 दोनों में ही ज्यादातर मकान 40 मीटर क्षेत्र के हैं इसलिए उन्होंने सेटबैक छोड़ने से मना कर दिया है। हालांकि बाकियों ने जिनके प्रतिष्ठान 50 मीटर से ज्यादा में बने हैं उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करना शुरू कर दिया है। सेंट्रल मार्केट के आसपास चारों ओर लोग अपने प्रतिष्ठानों को सेटबैक के अनुसार तैयार करने के लिए दोस्त करना शुरू कर चुके हैं।

याचिका हो चुकी है दायर

सांसद अरुण गोविल द्वारा दिए गए वकील के द्वारा सेक्टर 2 के लोगों के हित में पैरवी करते हुए याचिका दायर हो गई है। इसके बाद भी महिलाओं का कहना है कि इतना काफी नहीं है उनको पूरे मामले का लिखित में आश्वासन चाहिए कि उनके मकान सेटबैक के अनुसार नहीं टूटेंगे।

सलमान खुर्शीद द्वारा भी लड़ा जाएगा केस

पूर्व कानून मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने भी सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के केस को निशुल्क लड़ने के लिए आश्वासन दे दिया है। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदीप जैन ने उनसे मुलाकात की थी और व्यापारियों की समस्या बताई थी। जिसके बाद उन्होंने कहा कि यहां के लोगों की स्थिति बेहद खराब है जिस साधन से उनका परिवार चलता था वही बंद हो चुका है इसलिए वह उनकी भैरवी मुफ्त में करेंगे।

दरअसल यह पूरा प्रकरण 860 संपत्तियों का था। इनमें से एक काध्वस्तीकरण हो चुका है और 44 संपत्तियां सीलिंग कार्रवाई की चपेट में आ चुकी हैं। इसके बाद अब आवास विकास द्वारा 815 संपत्तियों को नोटिस दिए गए हैं।

 जिन भूस्वामियों ने सैट बैक छोड़ना आरंभ किया है। आवास विकास की टीम वहां की वीडियो बना कर सूची बना रही है। जिसे कोर्ट में पेश किया जा सके। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts