संवाद, सम्मान और समझ ,मजबूत रिश्तों की पहचान -बेटियाँ फाउंडेशन का "मंथन" कार्यक्रम 

 मेरठ। संत देवाश्रम इंटर कॉलेज, लोहिया नगर में राष्ट्रीय महिला आयोग के  अंतर्गत बेटियाँ फाउंडेशन के "तेरे मेरे सपने" मंथन  द्वारा  पढ़ाई-करियर, संवाद-सम्मान और समझ, मजबूत रिश्तों की पहचान  के लिए तैयार युवा छात्र छात्राओं के बीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं ज़ेन जी को स्वस्थ रिश्ते, संवाद, स्किल, निर्णय लेने की क्षमता एंड फ्यूचर प्लानिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान  चर्चा, ग्रुप डिस्कशन, क्विज, वॉल एक्टिविटी के माध्यम से विद्यार्थियों को सही और गलत व्यवहार की पहचान, पारिवारिक रिश्तों का महत्व तथा समझदारीपूर्ण निर्णय लेने की प्रेरणा दी गई।सेंटर नोडल अधिकारी कुसुम शर्मा ने कहा कि समझदारी से लिए गए फैसले बेहतर भविष्य बनाते हैं।”संस्था का उद्देश्य युवाओं को भावनात्मक रूप से मजबूत व जिम्मेदार युवा बनाना हैl

अध्यक्ष अंजु पाण्डेय ने कहा कि समाज और परिवार के निर्माण में युवा पीढ़ी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है काउंसलर मीनू बाना ने कहा कि स्वस्थ रिश्ते, सकारात्मक सोच और समझदारीपूर्ण निर्णय —सफल और सुरक्षित भविष्य की पहचान हैं।विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने विचार साझा किए और बताया कि इस वर्कशॉप से उन्हें जीवन, रिश्तों और भविष्य को लेकर नई सोच मिली। वॉल एक्टिविटी में बच्चों ने आज के बताए गए विषयों को अपने जीवन में कैसे उतारे, बोर्ड पर लिखकर बताया lकॉलेज डायरेक्टर हेमन्त शर्मा, प्रिन्सिपल सुनीता शर्मा  ने संस्था की प्रशंसा की और बच्चों के भविष्य के लिए इसी तरह के प्रोग्राम आगे कराने की इच्छा रखी l अध्यापिका प्रीति उपाध्याय व पूजा शामिल नहीं

No comments:

Post a Comment

Popular Posts