दीदार-ए-चांद, बकरीद 28 को
- रुइयत ए हिलाल कमेटी की बैठक में शहर काजी ने किया ऐलान
मेरठ। सोमवार को ईद उल अजहा (बकरीद) के चांद का दीदार हो गया। इसके साथ ही शहर काजी जैनुल सालिकीन ने रुइयत ए हिलाल कमेटी की बैठक में बकरीद के त्योहार का ऐलान किया।
शहर काजी के अनुसार बकरीद का त्यौहार 28 मई को मनाया जाएगा। इससे पूर्व गुज़री बाजार स्थित ऊंची मस्जिद में आयोजित चांद कमेटी की बैठक में कई उलेमा मौजूद रहे। शहर काजी जैनुल सालिकीन के अनुसार बकरीद का पर्व 28 मई को मनाया जाएगा। बैठक में शहर काज़ी के अलावा नायब शहर काज़ी ज़ैनुर रशीदीन, कारी सलमान कासमी, हाजी शीराज रहमान, मुफ्ती रिजवान, कारी जाबिर, मौलाना शाहनवाज, हाफिज इमरान, मौलाना अलीमुद्दीन, कारी अमीर आजम, काजी रियाज एडवोकेट, ज़ुबैर एडवोकेट, इकराम इलाही, मौलाना मुहम्मद उमर, मौलाना इमरान, मौलाना कुर्बान, मुफ्ती अमजद, मुहम्मद सुलेमान, गुड्डू और एजाज मुख्य रूप से मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment