अमेरिकन किड्स साकेत में 8 से 20 जून तक समर कैंप का आयोजन 

मेरठ। साकेत स्थित अमेरिकन किड‍्स में आगामी  8 से 20 जून तक समर कैंप का आयोजन किया जाएगा । बतौर निदेशक कवि सौरभ जैन सुमन ने समर कैंप के बोर्ड का अनावरण किया।  

स्कूल कॉर्डिनेटर प्रिया सैनी एजुकेशन कॉर्डिनेटर ज़ैनब सैफी ने जानकारी दी कि समर कैंप में बच्चों की आयु सीमा वर्ष 3 साल से 7 साल के मध्य रहेगी। उन्होंने बताया कि जहां एक ओर बच्चों को वेस्टर्न डांस सिखाया जाएगा वहीं आर्ट एंड क्राफ्ट मटीरियल तैयार करवाए जाएंगे। साथ ही प्रतिदिन एक रोचक एक्टिविटी अलग से करवाई जाएगी। जिसमें क्रमशः दो पूल पार्टी, हैलोवीन डे, रामायण एवं महाभारत किरदार दिवस, टैटू डे, ओपन माइक डे, नेता जी तुस्सी ग्रेट हो जैसे बेहद इनोवेटिव एवं मस्ती भरे डेज़ सेलिब्रेट किये जाएंगे। नॉन फायर कुकिंग डे पर स्पेशल झालमुड़ी बनाकर बच्चों को खिलायी जाएगी।सौरभ जैन सुमन ने बताया कि कैंप के रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। उन्होंने ये भी जानकारी दी कि समस्त एक्टीविटीज वातानुकूलित सभागार में ही करवाई जाएंगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts