मायोपिया से बचना है तो टीवी व मोबाइल स्क्रीन ने बचे - डा आर सी गुप्ता
मेडिकल में "मायोपिया जागरूकता सप्ताह" आयोजन
मेरठ। मेडिकल कॉलेज मेरठ के नेत्र रोग विभाग में मायोपिया जागरूकता सप्ताह जो की 18 में से 24 मई के मध्य मनाया जाता है, के तत्वाधान में एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में एनसीआर मेडिकल कॉलेज से नेत्र विभाग का भ्रमण करने आए बीएससी नर्सिंग एवं जी एन एम के छात्रों व छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्राचार्य डॉ आर सी गुप्ता ने बताया कि मायोपिया (Myopia) वह स्थिति है जिसमें पास की चीजें तो स्पष्ट दिखाई देती हैं, लेकिन दूर की चीजें धुंधली हो जाती हैं। बच्चों में इसके शुरुआती लक्षण इस प्रकार हो सकते हैं। जिसमें टीवी या स्क्रीन के बहुत करीब बैठना।दूर की चीजों (जैसे क्लासरूम में व्हाइटबोर्ड) को देखने के लिए आंखों को सिकोड़ना ।बार-बार आंखों को मलना या सिर दर्द की शिकायत करना।किताबों को आंखों के बहुत करीब लाकर पढ़ना।इस अवसर पर नेत्र रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ लोकेश कुमार सिंह ने छात्रों को मायोपिया के लक्षणों,उपचार तथा किस प्रकार बचाव किया जा सकता है ,के बारे में संपूर्ण जानकारी दी।डॉ सिंह द्वारा बताया गया कि इस वर्ष इस सप्ताह की थीम "स्टार्ट अर्ली प्रोटेक्ट विजन फॉर लाइफ है अर्थात यदि इसकी जांच जल्दी कर दी जाए तो जिन्दगी भर के लिए नज़र को बचाया जा सकता है।डॉ.अलका गुप्ता,आचार्य, नेत्र रोग विभाग द्वारा भी छात्रों को जागरूक किया गया एवं उनको नेत्र रोग विभाग में संचालित आई बैंक की कार्य प्रणाली से अवगत कराया गया। इस कार्यक्रम में डॉ प्रियांक,डॉ प्रियंका गोसाई एवं विभाग के अन्य जूनियर सीनियर रेजिडेंट आदि उपस्थित रहे।प्राचार्य महोदय ने नेत्र रोग विभाग को कार्यक्रम के सुगम संचालन हेतु शुभकामनाएँ दी।


No comments:
Post a Comment