अवैध शस्त्रों की खरीद-फरोख्त करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार

 भारी मात्रा में हथियार, कारतूस और नकदी बरामद

मेरठ। थाना मुण्डाली पुलिस ने अवैध शस्त्रों की खरीद-फरोख्त के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार, कारतूस, नकदी और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देशन में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी किठौर के पर्यवेक्षण में थाना मुण्डाली पुलिस द्वारा चेकिंग और गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान अवैध शस्त्रों की खरीद-फरोख्त में लिप्त सात आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों में सदाकत, निखिल उर्फ साहिल, अभिषेक उर्फ गुड्डू, निशान्त, पीयूष, निशान्त उर्फ कप्तान उर्फ सिवान और अनमोल त्यागी उर्फ यश त्यागी शामिल हैं।बरामदगी में एक अवैध पिस्टल .32 बोर मय दो जिंदा कारतूस, छह अवैध तमंचे .315 बोर मय छह जिंदा कारतूस, आठ खोखा कारतूस .315 बोर, 12,200 रुपये नकद तथा दो मोटरसाइकिल शामिल हैं।बरामद सामग्री के आधार पर थाना मुण्डाली पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस का कहना है कि गिरोह के नेटवर्क और अवैध हथियारों की सप्लाई चैन की भी गहन जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts