एनसीसी  एडीजी का मेरठ की 71 यूपी बटालियन में निरीक्षण

बोले- कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर ही मिलेगी सफलता, महिलाओं की भागीदारी भी महत्वपूर्ण

 मेरठ।  मंगलवार को एनसीसी की 71 यूपी बटालियन में अपर महानिदेशक मेजर जनरल गौरव गौतम (वीएसएम) ने एनसीसी ग्रुप मुख्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर पदम सिंह जांगू (सेना मेडल) ने उनका स्वागत किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने कैडेट्स से संवाद किया।

अपने संबोधन में मेजर जनरल गौरव गौतम ने कहा कि एनसीसी युवाओं को चुनौतियों का सामना करना सिखाती है और व्यक्तित्व निर्माण में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि एनसीसी अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करती है। उन्होंने कैडेट्स से कहा कि सफल बनने के लिए कंफर्ट जोन से बाहर निकलना जरूरी है। साथ ही चंद्रगुप्त मौर्य और सम्राट अशोक के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि देश को नंबर-1 बनाने के लिए युवाओं में कठिन परिश्रम, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता विकसित होना जरूरी है और एनसीसी इसके लिए बेहतर मंच प्रदान करती है। महिलाओं की भागीदारी पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि बिना महिलाओं को साथ लिए पूर्ण सफलता संभव नहीं है।

ब्रिगेडियर पदम सिंह जांगू ने कहा कि कड़ी मेहनत ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने कैडेट्स से समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। एनसीसी ऑफिसर डॉ. विजयपाल सांवरिया ने बताया कि कार्यक्रम में मेरठ, मवाना, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के करीब 500 कैडेट्स शामिल हुए। कैडेट्स ने ड्रोन संचालन और एनसीसी ड्रिल नर्सरी का प्रदर्शन किया, जिसकी एडीजी ने सराहना की। इसके बाद उन्होंने इनडोर शूटिंग क्लब का भी निरीक्षण किया।

कार्यक्रम में कर्नल रविंद्र सिंह भंडारी, कर्नल नीरज चौधरी, कर्नल होपेंद्र ठाकुर, कर्नल विवेक कुमार, ऑनरेरी लेफ्टिनेंट भीम सिंह, लेफ्टिनेंट उमेश कुमार, लेफ्टिनेंट जितेंद्र कुमार कुशवाहा और सुबोध कुमार मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts