गौकशी करने वाले 4 बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

गोली लगने से दो घायल, खंडहर में चल रही थी गौकशी की तैयारी

मेरठ। जानी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गौकशी की घटना को अंजाम देने की फिराक में जुटे 4 बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगने से वे घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, गौकशी के औजार, एक पिकअप वाहन, एक बाइक और एक गाय बरामद की है।

यह घटना शनिवार देर रात की है, जब जानी थाना पुलिस और स्वॉट टीम देहात टिमकिया चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि टिमकिया कोठी के खंडहर में कुछ लोग गौकशी की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस की जवाबी कार्रवाई में नौशाद और शहबाज घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इकरार और रिहान को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया।आरोपियों के पास से दो तमंचे, गंडासा, तीन छुरियां, रस्सियां, टॉर्च और प्लास्टिक के कट्टे बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने 4 मई को जानी क्षेत्र के नंदपुरा जंगल में हुई गौकशी की घटना को अंजाम देना भी स्वीकार किया है।पूलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी शातिर अपराधी हैं। इनके खिलाफ मेरठ, गाजियाबाद और अन्य जिलों में गौवध, गैंगस्टर, लूट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts