पाक के क्वेटा में रेलवे ट्रैक पर धमाके में 23 लोगों की मौत, 47 घायल
क्वेटा ,एजेंसी।पाकिस्तान के क्वेटा शहर में रेलवे ट्रैक के पास हुए बड़ा धमाका हुआ, जिसमें 23 लोगों की मौत हो गई, जबकि 47 लोग घायल बताए जा रहे हैं। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घायलों को तुरंत अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। धमाके की वजह से एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रेन क्वेटा कैंट इलाके की तरफ जा रही थी, तभी रेलवे लाइन पर विस्फोट हुआ. धमाके के बाद इलाके में गोलियों की आवाजें भी सुनाई दीं, जिससे लोगों में डर फैल गया।
बलूचिस्तान सरकार के अधिकारी बाबर यूसुफजई ने बताया कि पुलिस, सुरक्षा बल और रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंच गईं। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि धमाका कैसे हुआ. फिलहाल किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। बलूचिस्तान पाकिस्तान का अहम इलाका है, जहां लंबे समय से हिंसा और अलगाववादी गतिविधियां होती रही हैं। यहां कई संगठन पाकिस्तान सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं. ये बलूचिस्तान की आजादी की मांग करते हैं।


No comments:
Post a Comment