‘मैं वापस आऊंगा’ में नजर आएंगी अंजना सुखानी
मुंबई। इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा हाल के समय की सबसे चर्चित रोमांटिक ड्रामा फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में वेदांग रैना, दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह और शरवरी के साथ अंजना सुखानी भी एक अहम भूमिका में नजर आएंगी। हाल ही में हुए ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अंजना ने film का हिस्सा बनने पर अपनी खुशी जाहिर की और इम्तियाज अली का धन्यवाद किया कि उन्होंने उन्हें ‘मेहर’ के किरदार के लिए चुना।
अंजना सुखानी ने कहा, “इन सभी बड़े नामों के साथ जुड़ना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान और खुशी की बात है। खास तौर पर मुकेश का धन्यवाद, जिन्होंने मुझे इस फिल्म के लिए चुना और भरोसा किया कि मैं यह किरदार निभा सकती हूं। इम्तियाज सर का भी शुक्रिया, जिन्होंने मुझे मेहर के रूप में देखा। मैं हमेशा इसके लिए शुक्रगुजार रहूंगी।”
इम्तियाज अली की फिल्मों में प्यार सिर्फ एक एहसास नहीं होता, बल्कि एक ऐसा सफर होता है जो नजरों, अधूरी बातों और यादों में बस जाता है।इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित मैं वापस आऊंगा 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


No comments:
Post a Comment