29 को मनायी जाएगी पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह की 39 वीं पूण्यतिथि 

राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर बनायी गयी रणनीति,होगा भव्य कार्यक्रम

मेरठ । आगामी 29 मई को देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह की 39 वी पूण्य तिथि मनाया जाएगी । इसी को लेकर शुक्रवार को रालोद के पार्टी कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय लोकदल(युवा) क्षेत्रीय अध्यक्ष आसिफ चौधरी रहे आज के मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज ने की और संचालन प्रदेश महासचिव आतिर रिजवी ने किया। 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष(युवा) आसिफ चौधरी ने कहा आगामी  29 मई को राष्ट्रीय लोकदल(युवा) के द्वारा भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री, किसानों के मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह  की 39वीं पुण्यतिथि का आयोजन मेरठ के एसजीएम गार्डन लालकुर्ती में किया जायेगा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव(संगठन) त्रिलोक त्यागी होंगे।कहा कि स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह सर्व समाज के नेता थे,उन्होंने सभी के लिए कार्य किये हैं और सबको आगे बढ़ाने का काम किया है। हमारी नैतिक ज़िम्मेदारी है कि आने वाली 29 मई को मेरठ जनपद से सर्व समाज अपने घरों से निकले और कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि देने का काम करे।संगीता दोहरे प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल(सामाजिक न्याय मंच) ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल चौधरी चरण सिंह पुण्यतिथि सप्ताह मना रहा और  चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर हम सबको एक-एक वृक्षारोपणअवश्य करना चाहिए।प्रदेश उपाध्यक्ष(युवा) विवेक बाफ़र ने कहा कि स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह हमारे दिलों पर राज करते हैं। उनके द्वारा बताये रास्ते पर हम सभी लोग चल रहे हैं और सर्व समाज को जगाने और मज़बूत करने का काम कर रहे हैं।

जिला अध्यक्ष(युवा) अभिमन्यु ललसाना ने अपने सम्बोधन में कहा कि हम सब लोग मिलकर आने वाली श्रद्धांजलि कार्यक्रम को शक्ति देने का काम करेंगे युवा वर्ग को शक्ति देने का काम करेंगे और आने वाली 29 मई को भारत रत्न स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी के पदचिन्हो पर चलने और उनके आदर्शो को अपनाने का काम करेंगे।हेमंत प्रजापति महानगर अध्यक्ष(युवा) ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व द्वारा जो 29 तारीख की ज़िम्मेदारी सौपी है उसको पूर्ण किया जायेगा और राष्ट्रीय लोकदल के कारवाँ को बढ़ाने का काम किया जायेगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज ने की और सभा का संचालन प्रदेश महासचिव आतिर रिजवी ने किया।कार्यक्रम को सुनील रोहटा विनय प्रधान,रणवीर दहिया,ऋचा सिंह,दीपक तोमर, सतेंद्र तोमर,सतेंद्र सोलंकी,अभि सिंघल,अभिषेक चौधरी आदि ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज,जिला अध्यक्ष(युवा) अभिमन्यु ललसाना,सुनील रोहटा,विवेक बाफ़र,आसिफ चौधरी,रणवीर दहिया, विनय प्रधान,संगीता दोहरे, ऋचा सिंह,संजय पनवाड़ी,आतिर रिजवी, दीपक तोमर,अभिषेक चौधरी,अभि सिंघल,हेमंत प्रजापति,बाबूराम प्रजापति,जयराज एडवोकेट,दीपक गून,प्रताप लोईया,देवेंद्र गौतम, राजू पार्षद, राजू तेवतिया, वीरेंदर तोमर,सोहराब ग्यास,कनिष्क चौधरी,शुभम त्यागी, विकास त्यागी, दक्ष चौधरी, मयंक चौधरी, मोनू ढिंढाला,ज्योति शर्मा, वीना पुनिया, छाया रस्तोगी,मरियम जिलानी,आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts