पीएम मोदी ने 24 घंटे में दूसरी बार की देशवासियों से अपील
पेट्रोल-डीजल बचाने, सोने की खरीद टालने और ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपनाने का आग्रह
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने लगातार दूसरे दिन देशवासियों से अपील करते हुए कहा है कि मौजूदा वैश्विक संकट और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को देखते हुए हर नागरिक को जिम्मेदारी निभानी होगी। प्रधानमंत्री ने लोगों से पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल करने, गैरजरूरी सोने की खरीदारी टालने और ‘वर्क फ्रॉम होम’ को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।
गुजरात के वडोदरा में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया लगातार अस्थिर हालात से गुजर रही है। पहले कोरोना महामारी, फिर वैश्विक आर्थिक चुनौतियां और अब युद्ध जैसी परिस्थितियों ने पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर असर डाला है। उन्होंने कहा कि भारत भी इससे अछूता नहीं है, इसलिए समय की मांग है कि देश संसाधनों की बचत और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़े।
ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो खंभे से टकराकर तीन बार पलटी, अलीगढ़ के युवक की मौत, भाजपा जिलाध्यक्ष का भतीजा घायल ये भी पढ़ें ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो खंभे से टकराकर तीन बार पलटी, अलीगढ़ के युवक की मौत, भाजपा जिलाध्यक्ष का भतीजा घायल
प्रधानमंत्री ने कहा कि डिजिटल तकनीक के दौर में सरकारी और निजी दफ्तरों में वर्चुअल मीटिंग और घर से काम करने की व्यवस्था को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने कार पूलिंग और इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल पर भी जोर दिया।
सोने के आयात का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश की बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा सोना खरीदने में खर्च हो जाती है। ऐसे में हालात सामान्य होने तक अनावश्यक सोने की खरीद टालनी चाहिए।
उन्होंने ‘वोकल फॉर लोकल’ का आह्वान दोहराते हुए कहा कि विदेशी सामान की जगह स्थानीय उत्पादों को अपनाना देशहित में जरूरी है। इससे स्थानीय उद्योगों और छोटे कारोबारियों को मजबूती मिलेगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि जब भी देश किसी बड़े संकट से गुजरा है, तब देशवासियों ने मिलकर उसका मुकाबला किया है। उन्होंने भरोसा जताया कि भारत इस चुनौती से भी मजबूती के साथ बाहर निकलेगा।


No comments:
Post a Comment