शास्त्रीनगर के सेक्टर-2 में फिर शुरू हुआ धरना
कुर्सियां पर बैठकर प्रदर्शन कर रहीं, एक दिन पहले पुलिस ने टेंट उखाड़ दिया था
मेरठ। शास्त्री गर में सेक्टर 2 और 4 की महिलाओं द्वारा दो जगह सेटबैक के विरोध में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसमें बीते दिन सेक्टर 2 के धरने पर लगे टेंट को सीको सिविल लाइन शुचिता सिंह द्वारा हटवा दिया गया था।
उनका कहना था कि बाजार से लगातार शिकायत आ रही है कि टेंट लगा होने से आवागमन बाधित हो रहा है, जिसके चलते टेंट हटाया गया था। इसके बाद महिलाओं ने शाम को प्रेस वार्ता कर धरने पर औपचारिक रूप से खत्म करने की घोषणा की थी लेकिन सोमवार को महिला फिर से धरने पर बैठ गई।
इस बार महिलाएं चौथी बार धरने पर बैठी हैं। पहले जहां महिलाएं टेंट लगा कर बैठी थी तो इस बार सड़क किनारे वह कुर्सियां बिछाकर बैठे हैं। उनका कहना है कि सड़क पर हम नहीं आएंगे, क्योंकि फिर आवागमन बाधित होने की शिकायत आती है। इसलिए अब हम यहां बैठेंगे और हमारा धरना निरंतर जारी रहेगा।
गुस्से में बोला खत्म कर देंगे
धरने पर बैठी महिलाओं को कहना है कि जब पुलिस द्वारा यह बात बताई गई थी कि बाजार के ही कुछ लोगों ने शिकायत की है कि धरने से परेशानी हो रही है तो उसके बाद हमने गुस्से में यह बात कह दी थी कि हम यहां से धरना खत्म कर रहे हैं।क्योंकि हम अपने घर व्यापार की लड़ाई लड़ रहे हैं इसलिए यह फिर भी जारी रहेगी।
सेक्टर 4 में भी बैठी है महिलाएं
महिलाओं का एक अच्छा सेक्टर चार में भी सेटबैक के विरोध में धरने पर बैठा है वह भी अपनी इसी मांग के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं लगभग 15 दिन उनके धरने को भी हो गए हैं लेकिन अभी तक उन्होंने भी अपना धरना बंद नहीं किया है दोनों जगह बैठी महिलाओं को कहना है कि जब तक उन्हें लिखित में आश्वासन नहीं मिलता तब तक उनका प्रदर्शन जारीरहेगा


No comments:
Post a Comment