बाप रे बाप 15 दिन में इतनी पड़ी महंगाई की मार
दूध और गैस सिलेंडर से लेकर पेट्रोल-सीएनजी तक के बढ़ गए दाम
मेरठ। पांच राज्यों के चुनाव के बाद जिस बाद का डर आम जनता को सता रहा थी । ठीक वही बात होती दिखाई दे रही है। पिछले 15 दिनो में दूध, सीएनजी, कमर्शियल गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं। इसकी मार आम आदमी पर पड़ने वाली है।
मई के 15 दिन लोगों के लिए अच्छे नहीं रहे हैं. पहली तारीख से अभी तक गैस सिलेंडर से लेकर पेट्रोल-डीजल तक के दाम बढ़ गए हैं। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर भारत पर दिखने लगा है। कच्चे तेल की लगातार बढ़ती कीमतें और रुपये में आ रही गिरावट ने इकोनॉमी के सामने चुनौती खड़ी कर दी है। इसी का नतीजा है कि देश में कुछ जरूरी चीजों के दाम में बढ़ोतरी हुई है।
कमर्शियल सिलेंडर के बढ़े दाम
महीने की पहली तारीख को ही सरकारी कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 993 रुपये की बढ़ोतरी कर दी। इस इजाफे के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले इस सिलेंडर के दाम बढ़कर 3071.50 रुपये हो गए. वहीं, मुंबई सहित कई शहरों में रेट 3000 के आस-पास हैं. हालांकि, सरकार ने घरेलू सिलेंडर के दाम में इस महीने बढ़ोतरी नहीं की है।
गोल्ड इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विदेशी खजाने को सेफ रखने और CAD पर दबाव कम हो. इसके लिए देशवासियों से कुछ अपीलें भी कीं. उन्होंने अगले एक साल तक सोना न खरीदने का लोगों से अनुरोध किया. साथ ही पेट्रोल और डीजल की खपत भी कम करने को कहा. इस अपील के बाद सरकार ने खुद गोल्ड-सिल्वर सहित कई प्रीसियस मेटल्स पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी. जो इंपोर्ट टैक्स पहले 6 फीसदी था वह बढ़कर 15 फीसदी हो गया. इससे उम्मीद है की आने वाले समय में गोल्ड के आयात में कमी आएगी.
दूध के भी बढ़े दाम
इसी बीच देश की प्रमुख डेयरी प्रोडक्ट्स बेचने वाली कंपनियों मदर डेयरी और अमूल ने भी आम आदमी की जेब पर वार कर दिया. इन दोनों कंपनियों ने एक ही दिन 13 मई 2026 को दूध के दाम बढ़ाने का ऐलान कर दिया. पहले अमूल ने 2 रुपये प्रति लीटर दाम बढ़ाने की घोषणा की तो उसके बाद शाम में मदर डेयरी ने भी अलग-अलग तरह के दूध पर 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया. मदर डेयरी ने बुधवार को जारी बयान में कंपनी ने कहा कि पिछले एक साल में किसानों से दूध खरीदने की लागत करीब 6 प्रतिशत बढ़ गई है.
सीएनजी के दाम में इजाफा
जिस दिन बढ़ी हुई दूध की कीमतें लागू होनी थीं. यानी 14 मई 2026 को ही मुंबई में सीएनजी के दाम भी 2 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ गए. इस बढ़ोतरी के बाद वहां पर सीएनजी 84 रुपये प्रति किलो हो गई. इस बढ़ोतरी के बाद ऑटो के किराए बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है. अगले दिन यानी 15 मई को दिल्ली में भी सीएनजी के दाम बढ़ गए. देश की राजधानी में भी सीएनजी के भाव 2 रुपये प्रति किलो बढ़े जो कि इजाफे के बाद अब 79.09 रुपये प्रति किलो हो गए.
बढ़ गए पेट्रोल डीजल के दाम
जब से मिडिल ईस्ट में तनाव शुरू हुआ है. तभी से देश के ऑयल मार्केट पर दबाव पड़ रहा है. क्योंकि कच्चे तेल की सप्लाई बाधित हुई है. होर्मुज नाकेबंदी ने तेल में उबाल ला दिया है. सरकारी कंपनियां कच्चे तेल के दाम बढ़ने से लाखों करोड़ों का घाटा रह रही हैं. इसी बीच आज पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए. सरकार ने पूरे देश में 3 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया। मेरठ में पेट्राेल के दाम 94.47 रूपये थे अब बढ़कर 97.27 रूपये हो गये है। जबकि डीजल के दाम 87.54 से बढ़कर 90.56 रूपये हो गये है।
इस बारे में शहर के लाेगों से बात करने का प्रयास करने का प्रयास किया। जिनका यह कहना है।
पेट्रोल व डीजल के दामों में ₹3 प्रति लीटर की वृद्धि से परिवहन लागत बढ़ेगी, जिसका सीधा असर व्यापार और आमजन दोनों पर पड़ेगा। आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी होने से महंगाई और बढ़ेगी। छोटे व्यापारियों, किसानों व मध्यम वर्ग के लिए यह फैसला आर्थिक बोझ बढ़ाने वाला साबित होगा।विपुल सिंहल , महामंत्री टेंट एंड डेकोरेशन
सरकार द्वारा डीजल, पेट्रोल पर जो पैसे बढ़ाए गए हैं उसका असर दवाइयां की कीमत पर भी पड़ेगा और दवाई महंगी हो जाएगी। आम उपभोक्ताओं पर इसका सीधा असर पडेगा । दवा कारोबार पहले बेपटरी हो चुका है। अब डीजल के दाम में बढोत्तरी होने से कारोबार प्रभावित होगा।
जिला मेरठ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन महामंत्री रजनीश कौशल
पांच राज्य के विधान सभा चुनाव के बाद जो आंशका लग रही थी वह सही साबित होती दिखाई दे रही है। सीएनजी व पेट्रोल -डीजल के दाम में बढाेत्तरी होने से इसका सीधा असर पर ट्रांसपोर्ट पर पडे़गा । माल भाड़ा पर इसका असर पड़ेगा । जो सीधा लोगों पर पड़ेगा।
गौरव शर्मा , अध्यक्ष ,ट्रासपोर्ट एसोसिएशन मेरठ
अमेरिका -इरान युद्ध के कारण क्रुड ऑयल के दाम बढ़ने के कारण पेट्राल-डीजल के दाम बढ़ने से खाद्य पदार्थों के दामों बढ़ेगे। सरकार की कुछ तो मजबूरी रही होगी। जिसके कारण सीएनजी , पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
नवीन गुप्ता - अध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघ मेरठ






No comments:
Post a Comment