कृषि विवि के  पशुचिकित्सा छात्रों का इंटर्नशिप भत्ता बढ़कर हुआ ₹12,000, छात्रों में खुशी की लहर

मेरठ।उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं और शिक्षा के हित में एक और बड़ा फैसला लेते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ वेटनरी साइंस एंड एनिमल हस्बैंड्री के छात्रों को बड़ी सौगात दी है। राज्य सरकार ने बैचलर ऑफ वेटनरी साइंस (B.V.Sc. & A.H.) के छात्रों का मासिक इंटर्नशिप भत्ता *₹3,000 से बढ़ाकर सीधे ₹12,000 प्रति माह* कर दिया है। सरकार के इस कल्याणकारी निर्णय से विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह और खुशी का माहौल है।

इस ऐतिहासिक बढ़ोतरी से पहले, छात्रों को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) की ओर से केवल 6 महीने की अवधि के लिए ₹3,000 प्रति माह का भत्ता दिया जाता था। लेकिन अब नए नियमों के अनुसार, छात्रों को पूरी *12 महीने की इंटर्नशिप अवधि के लिए ₹12,000 प्रति माह* का भुगतान किया जाएगा। यह बढ़ोतरी छात्रों की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने और उन्हें शोध व व्यावहारिक प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करेगी।

छात्रों ने कुलपति का जताया आभार

 "यह निर्णय प्रदेश सरकार की छात्र-हितैषी नीतियों का परिणाम है। इससे हमारी वित्तीय चिंताएं दूर होंगी और हम पूरी लगन के साथ अपने प्रशिक्षण को पूरा कर सकेंगे।"

पशुचिकित्सा कॉलेज के छात्र

भत्ते में इस ऐतिहासिक वृद्धि के बाद कॉलेज के समस्त छात्रों ने विश्वविद्यालय के  कुलपति के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। छात्रों का कहना है कि कुलपति  के निरंतर प्रयासों, मार्गदर्शन और कुशल पैरवी के कारण ही छात्रों की यह पुरानी मांग पूरी हो सकी है। विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों ने एक-दूसरे को बधाई देकर अपनी खुशी का इजहार किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts