अंतरराष्ट्रीय मंच पर अक्षरा सिंह का जलवा

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा आज के समय तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब यह अच्छी कहानियों और मजबूत स्क्रिप्ट के साथ दर्शकों से जुड़ रहा है और धीरे-धीरे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहा है। इसी कड़ी में अभिनेत्री अक्षरा सिंह की फिल्म 'मुझे ऐसा पति दे भगवान' को अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल दिल्ली में जगह मिली है। यह फिल्म भोजपुरी भाषा की पहली फिल्म है, जो इस प्रतिष्ठित फेस्टिवल में चुनी गई। मूवी को फिल्म फेस्टिवल में अच्छी प्रतिक्रिया मिली।
मंगलवार को अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने समारोह की कुछ झलकियां अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। अक्षरा ने लिखा, "इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल दिल्ली में हमारी पहली भोजपुरी फिल्म का चयन हुआ है, 'ऐसा पति मुझे दे भगवान'। मैं खुद को बहुत खुश और गौरवशाली महसूस कर रही हूं।"
उन्होंने अपनी पूरी टीम को बधाई दी। इस फिल्म में अक्षरा सिंह के अलावा अंशुमन सिंह राजपूत, अमित शुक्ला, अयाज खान, प्रेम दुबे, विद्या सिंह, ज्योति मिश्रा, और पल्लवी खोली जैसे मंझे हुए कलाकार शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts