फिल्म राजा शिवाजी का दमदार टीज़र आउट
मुंबई। रितेश देधमुख द्वारा निर्देशित और अभिनीत फिल्म राजा शिवाजी का पहला टीज़र सामने आ चुका है, जो एक भव्य ऐतिहासिक कथा की झलक पेश कर रहा है। हालांकि टीज़र में रितेश देशमुख के साथ विधा बालन की दमदार मौजूदगी ने दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया है। शाही अंदाज़ में पारंपरिक परिधानों के साथ सोने के गहनों से लदी और क्लासिक नथ के साथ उनका किरदार बेहद गरिमामयी लग रहा है।
गौरतलब है कि टीज़र के माध्यम से फिल्म की कहानी और किरदारों को लेकर दर्शकों में उत्सुकता चरम पर पहुँच चुकी है। इसी के साथ रितेश देशमुख का निर्देशक और मुख्य अभिनेता के रूप में दोहरी भूमिका निभाना इस प्रोजेक्ट को और खास बना रहा है। ऐसे में दर्शक बेसब्री से फ़िल्म रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे हैं, जिससे वह राजा शिवाजी की ऐतिहासिक कहानी को बड़े पर्दे पर जीवंत होते देख सकें।


No comments:
Post a Comment