थाई स्लिट रेड ड्रेस में शहनाज ने बढ़ाया इंटरनेट का टेम्परेचर
मुंबई। टीवी शो बिग बॉस 13 से करियर की सफल शुरुआत करने वाली शहनाज़ गिल आज इंडस्ट्री का जाना माना नाम बन गई हैं। अपनी अदा और लुक से शहनाज को सुर्खियों में रहना अच्छे से आता है। वहीं, हाल ही में इस हसीना ने सोशल मीडिया पर अपनी हॉट तस्वीरें शेयर कर तहलका मचा दिया है। उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गई हैं।
इन तस्वीरों में शहनाज गिल रेड कलर के गाउन में नजर आ रही हैं। उनका आउटफिट वन-शोल्डर डिजाइन का है, जिसमें मिडरिफ पर कॉर्सेट डिटेलिंग दी गई है, जो उनके लुक को बेहद बोल्ड और एलिगेंट बना रही है।
शहनाज़ ने अपने आउटफिट को टेंजरिन हील्स के साथ पेयर किया। एक्सेसरीज़ में उन्होंने गोल्डन बैंगल्स और रिंग्स पहनीं, जिससे उनका लुक सटल लेकिन स्टाइलिश बना रहा।


No comments:
Post a Comment