आईआईएमटी एकेडमी में प्रतिभा का सम्मान, गूँजी उपलब्धियों की गूँज

मेरठ।​ गंगानगर स्थित आईआईएमटी एकेडमी में शनिवार को मेधावी छात्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आईआईएमटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता, प्रतिकुलाधिपति डॉ. मयंक अग्रवाल एवं प्रबंध संचालिका  पियांशु अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।

​समारोह में मुख्य अतिथियों ने अपने कर-कमलों द्वारा कक्षा टॉपर्स, सेक्शन टॉपर्स और अलग-अलग विषयों में सबसे अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थियों को मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही 10वीं बोर्ड के मेधावियों को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए। इस दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। ​प्रबंधन ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया। विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. पी. के. शर्मा जी एवं प्रधानाचार्या श्रीमती अलका शर्मा जी ने इस उपलब्धि को विद्यार्थियों की अटूट लगन और मेहनत का सुखद परिणाम बताया। प्रधानाचार्या जी ने कहा कि लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की असली कुंजी है। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकों का प्रयास भी सराहनीय रहा, जिनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने यह मुकाम हासिल किया। अपने बच्चों को मंच पर सम्मानित होते देख अभिभावकों ने भी विद्यालय के इस प्रयास की प्रशंसा की। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts