गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी ने 1 विकेट से जीता मैच
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे समर क्रिकेट कैंप में शनिवार को गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी के बीच एक मैच खेला गया। इसमें गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने एक विकेट से मैच जीता।
ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.5 ओवर में 203 रन बनाए। टीम की ओर से विराट ने 47, ऋषभ ने 42, नीरव ने 38, राघव ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में देवांश ने तीन, सार्थक ने दो, रियांश ने दो, आयुष ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 24.3 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाकर एक विकेट से मैच जीता। इसमें सार्थक ने 42, मुआज ने 42, जैद ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में नीरव ने दो, शोएब ने तीन, प्रत्यक्ष ने दो, विवेक ने दो विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि रविवार को सीनियर वर्ग में मैच खेला जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts