डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल में 'अचीवर्स डे' कार्यक्रम का आयोजन
मेरठ ।डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, शास्त्री नगर में शनिवार को कक्षा नर्सरी से कक्षा 3 तक के मेधावी छात्रो को सम्मानित किया गया ।
मुख्य अतिथि के रूप में बेसिक शिक्षा अधिकारी सुश्री पूजा ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा द्विगुणित कर दी। कक्षा 1 से 3 के छात्रों ने अपनी प्रस्तुति द्वारा दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कक्षा नर्सरी की अद्विका ने प्रथम, कींजा ने द्वितीय तथा कार्तिक एवं रेयांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऑलराउंडर के लिए अर्चित को सम्मानित किया गया। एलकेजी में अनाया ने प्रथम, मोहम्मद ऊजैर ने द्वितीय, आरुष अधाना ने तृतीय एवं अदृति सिंह ने ऑलराउंडर, कक्षा यूकेजी में आन्वी, मिस्टी, मोहम्मद माज, लविश गाजी ने प्रथम, आकर्श, मोहम्मद हमजा, शिवांश, अंशिका ने द्वितीय, कृतिका चौहान, आरूषी कुमारी ने तृतीय, विराज शर्मा ने ऑल राउंडर का सम्मान प्राप्त कर खूब तालियां बटोरीं।
कक्षा पहली के शिवाय ने प्रथम, आयत ने द्वितीय, साकेत ने तृतीय तथा अदिति कश्यप ने ऑलराउंडर, दूसरी कक्षा के निष्काम, सारा ने प्रथम, आव्या, रोहन ने द्वितीय, कौशल, रुद्रांश ने तृतीय तथा मिशा त्यागी और अविका चौधरी ने ऑलराउंडर, कक्षा तीसरी के माधव, हार्दिक ने प्रथम, सुभा, फैजल ने द्वितीय, अनंत और जजा ने तृतीय तथा ऋषिक गोयल, दक्ष त्यागी ने ऑलराउंडर का खिताब जीता।
मुख्य अतिथि पूजा ने सभी नन्हे मुन्ने विजेताओं को शुभाशीष प्रदान किया तथा उन्हें आने वाले कल के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या अपर्णा जैन ने सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा उनके भविष्य हेतु आशीर्वाद प्रदान किया।


No comments:
Post a Comment