अपनी विरासत अपनी पहचान" इंटर हाउस प्रतियोगिता का आयोजन
मेरठ। के एल इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को वर्ल्ड हेरिटेज डे के अवसर पर 'अपनी विरासत अपनी पहचान' इंटर हाउस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस सभा का उद्देश्य विभिन्न राज्यों की संस्कृति एवं विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई। इसके पश्चात 'हेरिटेज डे' के महत्व पर संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया गया। सभी हाउस के छात्रों ने अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, उत्तर प्रदेश एवं मणिपुर की संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा, खान-पान और कला को आकर्षक स्टॉल के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रगति हाउस, द्वितीय स्थान पर प्रयास हाउस, तृतीय स्थान पर प्रेरणा हाउस और चतुर्थ स्थान पर प्रकाश हाउस रहा।विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने छात्रों को शाबाशी देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ होती रहनी चाहिए जिससे छात्र अपनी विरासत के बारे में जान सके।


No comments:
Post a Comment