कांग्रेस ने पूर्व उप प्रधानमंत्री को दी श्रद्धांजलि

मेरठ।जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी ने रविवार को अलग अलग कार्यक्रमों में पूर्व उप प्रधानमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी बाबू जगजीवन राम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। महानगर के कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा और संचालन प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा ने किया, जबकि जिला कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गौरव भाटी और संचालन जिला प्रवक्ता सय्यद आमिर रज़ा ने किया। वक्ताओं ने कहा कि बाबू जगजीवन राम भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष और आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने बाबू जगजीवन राम के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अवनीश काजला, योगी जाटव, हरीश त्यागी, जैनेन्द्र जाटव, विनोद सोनकर, हरीश त्यागी, पीताम्बर प्रजापति, सलीम पठान, रतन लाल, सचिन शर्मा, पीयूष रस्तोगी, विनोद शर्मा, कपिल शर्मा, मुजाहिद, राकेश शर्मा, तरुण ठाकुर, मगन शर्मा, नरेश नेगी, निसार अब्बासी, राजकुमार शर्मा, केडी शर्मा, रमाकांत शर्मा, अवधेश बिहारी सक्सेना और विशु पांडे मुख्य रूप से मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts