14 से 15 उम्र की बच्चियों को ये वैक्सीन केंसर मुक्त करेगी- लक्ष्मी कांत वाजपेयी
मॉडल टीकाकरण केंद्र एवं HPV वैक्सीन का उद्घाटन
मेरठ( अप्रैल, तकनीकी सहयोग जोहन शो इंडिया (JSI) एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मेरठ मंडल के प्रथम नगरीय स्वास्थ्य केंद्र, पुलिस लाइन में मॉडल टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन राज्य सभा सांसद लक्ष्मी कांत वाजपेयी व्दारा किया गया।
इस अवसर पर माननीय लक्ष्मीकांत वाजपेयी राज्य सभा सांसद एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के द्वारा मॉडल टीकाकरण केंद्र एवं HPV वैक्सीनेशन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी व्दारा इस वैक्सीन को 14 वर्ष से अधिक और 15 वर्ष से कम आयु की किशोरियों को सरवाईकल केंसर से मुक्त करेगा, उन्होंने कहा कि मेरठ में 10 हजार के लगभग वैक्सीन आ चुकी है जबकि मेरठ में अनुमानित 41000 का लक्ष्य रखा गया है। वाजपेयी ने बताया कि यह वैक्सीन अत्यंत प्रभावी है और बालिकाओं के स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी,मेरठ डा1 अशोक कटारिया ने बताया कि वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है और जिला अस्पताल के अलावा पीएचसी पुलिस लाइन व सभी सीएचसी पर इसकी उपलब्धता सुनिश्चित की गई है,। इसके कोई गंभीर दुष्प्रभाव नहीं हैं। सभी अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपनी बेटियों को यह वैक्सीन अवश्य लगवाएं।
डॉ. अंकुर त्यागी (प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, पुलिस लाइन), ने कहा कि पुलिस लाइन पीएचसी जनपद का माडल टीकाकरण केन्द्र बनाया गया है जहाँ प्रतिदिन वैक्सीन लगायी जायेगी और इसके लिए प्रशिक्षित स्टाफ को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु शहर के विशेषज्ञ डॉक्टरों के माध्यम से HPV विषय पर वीडियो क्लिप तैयार कर सोशल मीडिया पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। जिससे कि अधिक से अधिक किशोरियों को इसका लाभ मिल सके।
इस अवसर पर मुकन्द वल्लभ शर्मा मण्डल बौद्धिक प्रमुख भारतीय चरित्र निर्माण संस्थान, अल्ताफ अली (कार्यक्रम अधिकारी, JSI) एवं मनीष (जिला कार्यक्रम अधिकारी) विकास चौधरी एआरओ, हरपाल सिंह आर आई पुलिस लाइन मेरठ एवं समस्त स्टाफ पुलिस लाइन पीएचसी उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment