सौरभ मर्डर केस 

मैनेजर बोला- पति-पत्नी बताकर होटल में रुके थे मुस्कान-साहिल:जज के सामने बयान दिए

 मेरठ के सौरभ मर्डर केस में अब 21वीं गवाही होगी

मेरठ।  सौरभ मर्डर केस में बुधवार को 20वें गवाह की गवाही हुई। कोर्ट में पूर्णिमा गेस्ट हाउस के मैनेजर ने बताया कि मुस्कान और साहिल उसके होटल में रुके थे। दोनों ने होटल में खुद को पति, पत्नी कहकर कमरा बुक कराया था। इसके बाद दोनों होटल में रुके और घूमते थे।

गवाही के बाद सौरभ के वकील विजय बहादुर सिंह ने कहा कि वह 21वें गवाह को भी कोर्ट में लाना चाहते हैं। इसलिए अब सौरभ के दोस्त संजीव पाल की 21वीं गवाही होगी। जिसकी तारीख 7 अप्रैल लगी है। माना जा रहा है कि ये अंतिम गवाही होगी।

जिला जज कोर्ट में सौरभ हत्याकांड केस ट्रायल पर चल रहा है। लगातार सुनवाइयां हो रही हैं। माना जा रहा है कि 15 अप्रैल तक केस में अदालत का फैसला आ सकता है। मार्च 2026 में इस हत्याकांड को एक साल पूरा हो गए हैं।

होटल मैनेजर बोला- पति-पत्नी बताकर कोर्ट में रुके थे

सौरभ हत्याकांड में पीड़ित परिवार की ओर से केस लड़ रहे निजी वकील विजय बहादुर सिंह ने दैनिक भास्कर को बताया कि जिला जज के सामने कसौल के होटल पूर्णिमा गेस्ट हाउस के मैनेजर अमन कुमार को गवाही के लिए बुलाया गया था।होटल मैनेजर ने बताया कि मार्च 2025 में मुस्कान-साहिल हमारे यहां आकर रुके थे। अमन कुमार ने होटल का रजिस्टर दिखाया। जिसमें मुस्कान-साहिल के नाम की एंट्री थी। इसके अलावा उनके जो आइडी प्रूफ होटल में लिए गए थे। उनको भी दिखाया।बताया कि मुस्कान और साहिल ने पति-पत्नी बताकर होटल में कमरा बुक कराया था।

21वीं गवाही सौरभ के दोस्त की होगी, मुस्कान ने धमकाया था

विजय बहादुर सिंह ने बताया कि 7 अप्रैल को सौरभ के दोस्त संजीव पाल नामक गवाह को बुलाया है। ये वो गवाह है जिससे 8 मार्च को मुस्कान ने लास्ट बातचीत की थी। ये मृतक सौरभ का दोस्त है। संजीव पाल ने 8 मार्च को मेरठ से ही अपने दोस्त सौरभ को उसके मोबाइल पर कॉल किया था।

क्योंकि मुस्कान, पति सौरभ का ही मोबाइल लेकर अपने प्रेमी साहिल के साथ घूमने चली गई थी। इस दौरान जब सौरभ से बात करने के लिए संजीव पाल ने उसके मोबाइल पर फोन किया तो मुस्कान ने संजीव पाल से बात करते हुए उसे धमकाया था।कहा था कि मैं, सौरभ दोनों यहां साथ हैं, हम घूमने आए हैं। हमें बार-बार कॉल करके क्यों डिस्टर्ब कर रहे हो। फोन करने की जरूरत नहीं है। सौरभ मर्डर केस में कुल 35 गवाह हैं। जिन्हें पुलिस ने चार्जशीट में हिस्सा बनाया है।सौरभ की तरफ से केस लड़ रहे वकील विजय बहादुर सिंह और सरकारी वकील ने केस में 35 में से 20 गवाहों की गवाही तय की थी। लेकिन बुधवार को हुई अंतिम गवाही के बाद तय हुआ कि अब 21वें गवाह को भी कोर्ट में बुलाया जाएगा।

अब तक कोर्ट में इनकी हो चुकी है गवाही

सौरभ हत्याकांड में सौरभ के बड़े भाई राहुल, मां उषा देवी, दवादुकान संचालक, चाकू विक्रेता, सीमेंट विक्रेता, नीला ड्रम विक्रेता, मुस्कान को दवा लिखने वाले डॉक्टर, मुकदमा लिखने वाले पुलिसकर्मी, फस्ट आईओ, सेकेंड आईओ, फोरेंसिक टीम, ड्रम काटने वाला लेबर, सौरभ के दोस्त, मनाली और शिमला के होटल मैनेजर, कैब चालक, फोन कंपनी संचालक सहित टोटल 19 गवाही हो चुकी हैं।

मनाली में पति-पत्नी बनकर होटल में रुके थे मुस्कान-साहिल

19वें गवाह के रूप में 27 मार्च को 2026 मनाली के होटल मैनेजर खेमचंद की गवाही हुई थी। खेमचंद का कंचनीकुट के नाम से होटल चलाता है। खेमचंद पुत्र उत्तमचंद ने बताया कि मुस्कान-साहिल उसके होटल में आकर रुके थे।

वकील विजय बहादुर सिंह ने बताया- मनाली के होटल मैनेजर खेमचंद की गवाही हुई है। खेमचंद ने बताया कि मुस्कान-साहिल हमारे होटल में आए थे। रुके भी थे। वो अपने साथ होटल का वो एंट्री रजिस्टर लेकर आए थे।

जो कोर्ट में दिखाया है। साथ ही कुछ फुटेज थी वो भी लेकर आए थे। उन्होंने पुलिस को जो रजिस्टर की एंट्री दी थी वो तस्दीक कराई है। बाकी और जो साक्ष्य थे वो भी अपने साथ लाए थे उनको दिखाया है। अभी सुनवाई की अगली तारीख तय नहीं हुई है।

होटल में मुस्कान-साहिल ने लगाए थे आधार कार्ड

मुस्कान-साहिल ने मनाली के इस होटल में अपने-अपने आधारकार्ड सबमिट किए थे। केस में पैरवी कर रहे डीजीसी केके चौबे ने बताया कि अब अगली तारीख 1 अप्रैल 2026 लगी है। इस दिन अंतिम गवाही रखी गई है।

इसके बाद फाइनल जिरह होगी। इसके बाद 313 की प्रक्रिया शुरू होगी। संभावना है कि इस केस में 15 अप्रैल तक फैसला आ सकता है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts