जल में थल में या नभ में निवास करने वाले नाना प्रकार के जड़ चेतन जीव इस जगत में विद्यमान-स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ महाराज 

 मेरठ। श्री जगतगुरू सेवा समिति द्वारा ब्रह्मलीन जगत गुरु शंकराचार्य स्वामी दिव्यानंद तीर्थ महाराज की पुण्य तिथि पर आयोजित दिव्य मानस प्रवचन के तृतीय दिवस पर व्यास पीठ से स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ महाराज में सामाजिक धार्मिक एव राजनीतिक क्षेत्र के कार्य करने वालों को संदेश दिया । उन्होंने कहा जल में थल में या नभ में निवास करने वाले नाना  प्रकार के जड़ चेतन जीव इस जगत में विद्यमान है। 

उन्होंने कहा कि आपके कार्य क्षेत्र में विभिन्न कंटक होंगे उनसे सचेत रहकर कार्य करना उन्होंने उसके उदाहरण में कहा की एक बार देव ऋषि नारद कठिन तपस्या में लीन हो गए दूसरी ओर उनकी तपस्या से चिंतित होकर इंद्र ने उनकी तपस्या को भंग करने के लिए उपाय करें। जिसमें उन्होंने सर्वप्रथम कामदेव को नियुक्त कर कामदेव के परिणाम से भयभीत होने पर उन्होंने उनके साथ इंद्रलोक की मेनकाओं और रितु बसंत को इसका सहयोगी भागीदार बना दिया लेकिन परिणाम से अनभिज्ञ इन्होंने अपने कार्यों को अंजाम देने का तय कर इसी प्रकार समाज के इन क्षेत्रों में काम करने वालों को भी सचेत रहना पड़ेगा क्योंकि इस तरह की बढ़ाएं आपका पथ को दूषित और कलंकित कर सकती हैं ऐसी स्थिति में आपको प्रभु और गुरु का स्मरण रखना पड़ेगा।

जल में थल में या नभ में निवास करने वाले नाना प्रकार के जड़ चेतन जीव इस जगत में विद्यमान है उनमें से जिस समय जहां कहीं भी किसी यंत्र से बुद्धि कीर्ति सद्गति विभूति और भलाई पाई है सो सब संगत का ही प्रभाव समझना चाहिए वेदों में और अन्य लोगों में इसको प्रताप का कोई दूसरा उपाय नहीं है । उन्होंने सत्संग पर जोर देते हुए कहा की सत्संग के बिना विवेक नहीं होता है और राम की कृपा के बिना सत्संग सहज में नहीं मिलता आनंद और कल्याण की सत्संग ही जड़ है सत्संग की सिद्धि ही फल है और साधन तो फूल है दुष्ट भी अच्छी संगत प्रकार सुधर जाते हैं जैसे पारस स्पर्श से लोहा भी चमकदार हो जाता है लेकिन सज्जन पुरुष भी कुसंगति में पड़कर अपना नुकसान कर बैठे हैं।।

 रामायण पूजन सुनील दत्त शर्मा,और व्यास पूजन भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा, इंजीनियर मनोज गर्ग ने परिवार सहित किया व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता,, हर्ष गोयल विनय गुप्ता एवं अंकुर गोयल सहित नवनिर्वाचित टीम ने महाराज जी से आशीर्वाद लिया।

 इस मौके पर  मनोज सैन, मनोज गर्ग ,डॉ अतुल गौड़, नितिन गर्ग, मनोज कुमार ,हरीश वशिष्ठ आलोक सिसोदिया, कृष्ण गोपाल राकेश गोयल ,नरेंद्र राष्ट्रवादी ,अमित  गुप्ता,संजय गोयल विपिन रस्तोगी,हेमलता गोयल, निर्मला श्रीवास्तव रीता रस्तोगी।आदि ने संयुक्त रूप से व्यास पीठ पर आसीन  पूज्य ज्योर्तिमठ भान पूरा पीठाधीशर जगत गुरु शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ महाराज के साथ स्वामी वरुण जी तीर्थ का स्वागत पूजन किया ।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts