आरएएफ 108 बटालियन के जवानों को टीबी के प्रति किया जागरूक
मेरठ ।108 RAF बटालियन के साथ डॉ विपुल कुमार जिला क्षय रोग अधिकारी के द्वारा NTEP (टीबी) की पूर्ण रूप से जानकारी व NTEP के सभी इंडिकेटर पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई दी गई ।
इस दौरान निक्षय पोषण योजना, पब्लिक प्राइवेट के मरीजों की जांच का उपचार व निक्षय मित्रों के बारे में भी अवगत कराया गया।निक्षय मित्र बनकर किस प्रकार से पोषण पोटली का वितरण किया जा रहा है यह भी बताया गया। डी टी ओ के द्वारा टीबी की शपथ भी कराई गई उन्होंने बताया कि जन भागीदारी बहुत ही आवश्यक है और जनता भी हमारे साथ पूर्ण रूप से सहयोग कर रही है साइंस कार्यशाला में जिला समन्वयक श्रीमती नेहा सक्सेना व जिला पीपीएम को-ऑर्डिनेटर भी मौजूद रहीं।डिप्टी कमांडेंट शहाबुद्दीन अली अहमद , डिप्टी कमांडेंट जितेंद्र कुमार राय ,असिस्टेंट कमांडेंट श्री आर एस रघुवंशी ,फार्मासिस्ट अनिल सिंह चौहान का सराहनीय सहयोग रहा।


No comments:
Post a Comment