उधम सिंह गैंग का शार्प शूटर आशु उर्फ मोंटी ढेर

मुरादाबाद में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया; वेस्ट यूपी का कुख्यात अपराधी है उधम

 मेरठ - मुरादाबाद।   यूपी एसटीएफ  और मुरादाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उधम सिंह गैंग का शार्प शूटर आशू उर्फ मोंटी घायल हो गया। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि यह पुलिस मुठभेड़ मुरादाबाद में हुई। आशू के खिलाफ लूट, हत्या और रंगदारी जैसे करीब 13 आपराधिक मुकदमे दर्ज है. वह मूल रूप से हाफिजपुर के गांव मीरपुर कला का रहने वाला है।

एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

एसटीएफ फील्ड यूनिट मेरठ और मुरादाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। उधम सिंह गैंग का खूंखार शार्प शूटर आशु उर्फ मोंटी पुत्र भरत सिंह थाना सिविल लाइन इलाके में हुई मुठभेड़ के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगने के बाद घायल अपराधी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। आशु उर्फ मोंटी हापुड़ जिले के थाना हाफिजपुर के ग्राम मीरापुर कला का निवासी है। 

36 मुकदमों का इतिहास और 50 हजार का इनाम

अपराधी आशु पर हत्या, हत्या के प्रयास और डकैती जैसे जघन्य अपराधों के लगभग 36 मुकदमे दर्ज हैं. वह मुरादाबाद के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में एक बड़े व्यवसायी से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस प्रशासन द्वारा पचास हजार रुपये का नकद इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस लंबे समय से इस शातिर अपराधी की तलाश में दबिश दे रही थी।

जेल में उधम सिंह गैंग के संपर्क में आया

 आशु चड्ढा उर्फ मोंटी के आपराधिक इतिहास की शुरुआत साल 2010 में हुई थी जब वह एक हत्या के मामले में पहली बार जेल गया था। जेल के भीतर ही उसका संपर्क कुख्यात उधम सिंह गैंग के सदस्यों से हुआ और बाहर आने के बाद वह इसी गैंग का सक्रिय हिस्सा बन गया। जमानत पर छूटने के बाद उसने अपराध को ही अपना मुख्य व्यवसाय बना लिया और लगातार लूट व हत्या की घटनाओं को अंजाम देने लगा। इसके चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में उस पर मुकदमों की झड़ी लग गई।

मुरादाबाद पुलिस और एसटीएफ की घेराबंदी: गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने सिविल लाइन इलाके में घेराबंदी की थी, जिसके बाद बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में वह घायल हो गया, जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ़्तारी से रंगदारी मांगने वाले गिरोहों पर लगाम लगेगी।  इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts