पंजाब की युवती का धर्म-परिवर्तन कराकर निकाह

भाजपाइयों के हंगामे के बाद पुलिस ने युवक-युवती को हिरासत में लिया

 मेरठ।  मुस्लिम युवक पर पंजाब की युवती का धर्म-परिवर्तन कराकर निकाह करने का आरोप लगा है। मंगलवार देर रात इस मामले की जानकारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोपी के घर पर हंगामा किया। पुलिस ने युवक और युवती दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, लिसाड़ी गेट के इस्लामाबाद स्थित हाजी इलियास चौक निवासी रऊफ अंसारी ने इंस्टाग्राम के जरिए पंजाब के बटाला जिले की एक युवती से दोस्ती की थी। आरोप है कि रऊफ 10 दिन पहले युवती को अपने घर मेरठ ले आया और उसका मतांतरण कराकर निकाह कर लिया। रऊफ ने युवती का नाम 'दुआ' रखा है।

मंगलवार देर रात पार्षद अभिनव अरोड़ा को इस मामले की जानकारी मिली। इसके बाद पार्षद अभिनव अरोड़ा, भवेश महता, नवजीत भाटिया, दीपक शर्मा सहित 15-20 भाजपा कार्यकर्ता आरोपी रऊफ के घर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और भाजपाइयों को शांत कराया। पुलिस ने आरोपी रऊफ और युवती को हिरासत में ले लिया।

थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि युवती के परिवार से संपर्क कर जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि युवती के परिवार की ओर से कोई शिकायत मिलती है, तो आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts