महावीर विवि में ‘सुन्दर कांड पाठ एवं हनुमान भजन’ का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन
मेरठ।महावीर विश्वविद्यालय के सेमिनार हॉल में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर ‘सुन्दर कांड का सामूहिक पाठ एवं हनुमान जी के भजन’ का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन संपन्न हुआ। इस आयोजन ने पूरे विश्वविद्यालय परिसर को भक्ति एवं सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर कर दिया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के संस्थापक के. डी. शर्मा, कुलाधिपति यश कौशिक, कुलपति प्रो. (डॉ.) सर्वोत्तम दीक्षित, कुलसचिव डॉ. सतीश राघव, सीईओ डॉ. आशीष बालियान, कार्यक्रम संयोजक एवं अधिष्ठाता डॉ. शिवपाल सिंह, अधिष्ठाता डॉ. सुमन बालियान, डॉ. श्वेता गोयल, डॉ. अमित सिंघल, डॉ. अनुपम सिंह, रमाकांत शर्मा सहित विभिन्न विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। 500 से अधिक प्रतिभागियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष भव्यता प्रदान की।
कार्यक्रम में सभी ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ ‘सुन्दर कांड’ का सामूहिक पाठ किया तथा हनुमान जी के भजनों का रसास्वादन किया। वातावरण भक्तिमय एवं ऊर्जा से परिपूर्ण रहा, जिससे उपस्थित सभी जनों ने आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की।
कुलपति प्रो. (डॉ.) सर्वोत्तम दीक्षित ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों के जीवन में आध्यात्मिक संतुलन और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का विशेष योगदान रहा।
अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसमें सभी ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।


No comments:
Post a Comment