पीवीवीएनएल  में 16 घंटे तक बिलिंग प्रणाली एवं ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी

बिल भुगतान, स्मार्ट मीटर रिचार्ज, बिल जनरेशन एवं अन्य ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी बाधित

किसी भी सहायता हेतु उपभोक्ता 1912 हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं

मेरठ।पीवीवीएनएल  में तीन अप्रैल से लेकर चार अप्रैल सुुबह 9 बजे तक  आरएमएस बिलिंग प्रणाली पर आवश्यक मेंटेनेंस एवं कॉन्फिगरेशन कार्य किए जाने के कारण 6 घंटे के लिए प्रणाली पूर्ण रूप से बंद रहेगी।इस निर्धारित अवधि के दौरान पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की बिलिंग प्रणाली, ऑनलाइन उपभोक्ता पोर्टल तथा UPPCL कंज्यूमर ऐप पर उपलब्ध सभी ऑनलाइन सेवाएं जैसे बिल भुगतान, स्मार्ट मीटर रिचार्ज, बिल जनरेशन, भार वृद्धि आदि सेवाएं अस्थायी रूप से बाधित रहेंगी।विद्युत उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि संभावित असुविधा से बचने के लिए अपने आवश्यक ऑनलाइन कार्य निर्धारित समय से पूर्व ही पूर्ण कर लें। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए उपभोक्ता 1912 हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts