श्रद्धा और भक्ति के साथ मना श्रीहनुमान का जन्मोत्सव
अखंड रामायण पाठ के बाद श्रद्धालुओं ने लगाया भंडारा
राबर्ट्सगंज। श्रीहनुमान जन्मोत्सव पर भक्तिमय हुआ माहौल। श्रद्धालुओं ने जहां मंदिरों में श्रीहनुमान का दर्शन कर जहां चोला चढ़ाया वहीं जगह-जगह सुंदरकांड का पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया।
श्रीहनुमान जयंती के अवसर पर पाताल स्वयंभू हनुमान जी की भक्ति में श्रद्धालु डूबे नजर आए। शहर के प्रमुख हनुमान मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने बजरंगबली के दर्शन कर सुख-समृद्धि और शक्ति की कामना की।
जयपुरिया स्कूल के बगल में विशेष सजावट के बीच भगवान को भोग लगाया गया। इसके अलावा अखंड रामायण कांड पाठ, हवन-पूजन और भजन संध्या का आयोजन किया गया। पूरे दिन प्रसाद वितरण और भंडारा चलता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।आयोजन में छात्र शक्ति, अमित दुबे, अंकित चतुर्वेदी, राजू सिंह (ठेकेदार), विनोद यादव, मृदुल मिश्रा, मदन कुमार व अन्य भक्तगण शामिल हुए।


No comments:
Post a Comment