एक पेड़ जरूर लगाएं...!
- डॉ. ओपी चौधरी, काशी।
वर्तमान समय में जब गर्मी की तीव्रता ने हर सीमाएं लांघ ली हैं, जब चंद मिनटों की बिजली कटौती भी असहनीय हो जाती है,और जब एसी व कूलर ही सुकून का एकमात्र साधन बन चुके हैं – तब हमें आत्ममंथन की आवश्यकता है कि क्या हम वास्तव में एक सुरक्षित, संतुलित और हरित भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं?
इस भीषण गर्मी और बदलते मौसम के पीछे छुपा बड़ा कारण है – प्रकृति से हमारी दूरी और विशेष रूप से पेड़-पौधों की अंधाधुंध कटाई। यह बात हम सभी जानते हैं कि पेड़-पौधे न केवल हमें प्राणवायु (ऑक्सीजन) देते हैं, बल्कि जलवायु नियंत्रण,वर्षा संतुलन और पृथ्वी की उर्वरता को बनाए रखने में भी अत्यंत आवश्यक हैं।फिर भी, हम इन्हें नज़रअंदाज़ करते आ रहे हैं।
वर्षा का मौसम किसानों के लिए अमृत तुल्य माना जाता है लेकिन जिस तरह भारी बारिश, भूस्खलन, बादल फटने जैसी घटनाएं घट रही हैं।सभी नदिया बरसात में उफान मारती हैं, मानो धरती को निगल लेगी।तो दूसरी ओर सूखा और शुद्ध पेय जल से हम जूझ रहे हैं।
इसी गंभीर चिंता को ध्यान में रखते हुए, "प्रत्येक व्यक्ति, एक पौधा अवश्य लगाए, सुरक्षित हो भविष्य" अभियान की शुरुआत की गई है।
यदि आज हम यह पहल नहीं करते, तो कल पर्यावरणीय संकट, जल-संकट, बीमारियां और असहनीय तापमान हमारे दरवाजे पर होंगे – और इसके लिए हम स्वयं जिम्मेदार होंगे।
तो आइए, एक पौधा लगाकर एक जीवन बचाएं।
हर व्यक्ति एक पौधा लगाए – और हरियाली की दिशा में कदम बढ़ाएं।



No comments:
Post a Comment