पहली बार 90 से 99 साल की वृद्ध मरीजों की रीढ़ की हडडी का सफल आपरेशन 

  मेरठ। शहर के न्यूटिमा हॉस्पिटल  के चिकित्सक डा. रोहित काम्बाेज ने एक कीर्तिमान स्थापित करते हुए एनसीआर  में  नब्बे साल की आयु की वृद्ध मरीजों के रीढ की हडडी के सफल आपरेशन की उन्हें नई  जिदंगी दी है। दोनो वृद्ध महिलांए ऑपरेशन के बाद चल फिर रही है। 

 मीडिया को जानकारी देते हुए डा . रोहित काम्बोज ने बताया कि उम्र नहीं सही उपचार और विशेषज्ञता से किसी को नई जिदंगी दी जा सकती है। उन्होंने बताया कि  मालती देवी व जगेठी निवासी की इस उम्र में हारमोेंस की कमी के कारण रीढ़ की हडडी में परेशानी के कारण वह खडीं नही हो सकती थी अधिक उम्र होने के कारण चिकित्सकों ने जवाब दे दिया था। उन्होंने बताया कि दोनो वृद्ध महिलाओं के परिजनों ने उनसे सम्पर्क किया तो  उन्होंने अपनी टीम के साथ दोनो की रीढ की हडडी की सर्जरी करने का फैसला किया। उन्होंने बताया अत्याधुनिक तकनीक से दोनो महिलाओं की सफलतापूर्वक सर्जरी की गयी। 

 राजवीरी ने बताया डाक्टर ने उन्हें नया जीवन  दिया है। उन्होंने तो उम्मीद छोड़ दी थी। अब वह आराम से चल फिर सकती है। 

 मालती देवी ने बताया रीढ़ की हडडी में दर्द के कारण बिस्तर से खड़ा होना मुश्किल होता था। लेकिन सर्जरी के बाद वह काफी राहत महसूस कर रही है। 

 डा रोहित ने बताया कि इस उम्र में होने के बाद ज्यादातर महिलाओं को इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसका कारण महावारी बंद होने के बाद यह समस्या आती है। पुरूषों में यह समस्या रहती है। लेकिन हारमोंस अधिक होने के कारण कम होती है। 

उन्होंने बताया कि यह सफलता एक ऑपरेशन नहीं बल्कि उन सभी लोगों के लिए प्रेरणा है जो उम्र के कारण उपचार लेने से हिचकते है। इस मौके पर डा संदीप गर्ग मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts