70 कराेड़ की अफवाह झूठी 29 लोगों ने जमा कराए 15.50 करोड़
सील हुई 44 प्रॉपर्टी में से केवल 7 लोगों ने जमा कराए पांच करोड़
मेरठ। सैंट्रल मार्केट में कोर्ट के आदेश के बाद व्यापारी यह कहते फिर रहे है उन्होंने सत्तर कराेड़ रूपये आवास के खाते में जमा कराए। जबकि हकीकत इससे उलट है। पहले नोटिफिकेशन में शामिल 80 लोगों में से केवल 29 ने जमा कराए हैं साढ़े पंद्रह करोड़। सील हुई 44 प्रॉपर्टी में से केवल 07 लोगों ने 5 करोड़ जमा कराए है।
आवास विकास के उप आयुक्त अनिल कुमार ने बताया 859 भवनों के पूरी तरह ध्वस्तीकरण का कोई आदेश नहीं दिया कुछ असामाजिक लोग यह अफवाह फैला रहे हैं । कोर्ट ने 44 प्रॉपर्टी के अलावा बाकी को भी ध्वस्त करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने सैट बैक से अवैध निर्माण हटाने के आदेश दिए हैं।आवास विकास 15 दिन के नोटिस देगा और सुनवाई करेगा।संबंधित व्यक्ति को उसके अवैध निर्माण की जानकारी दी जाएगी और अवैध निर्माण हटने पर बाईलाज के तहत कंपाउंडिंग की जा सकेगी। कोर्ट ने आवास विकास को अपने बाईलाज और प्लान भी कोर्ट के सामने रखने का आदेश दिया है।
उन्होंने बताया 70 करोड़ जमा होने का कथन भी गलत है पहले नोटिफिकेशन में शामिल 80 लोगों में से केवल 29 ने साढ़े पंद्रह करोड़ जमा कराए हैं । सील हुई 44 प्रॉपर्टी में से केवल 7 लोगों ने 5 करोड़ जमा कराए है।
उन्होंने अपील की है। लोगों ने यदि सैट बैक कवर किए हों तो हटा लें लोग। नियमों में कंपाउंडेबल होने पर कंपाउंडिंग की जा सकेगी ।अपने सैट बैक में किए गए अवैध निर्माण खुद हटा लें लोग। उन्होंने कहा है सेंट्रल मार्केट के बारे में अफवाहों पर ध्यान न दें लोग।


No comments:
Post a Comment