हरित ऊर्जा के साथ 'क्लीन सिटी-ग्रीन सिटी' की नई उड़ान

सीएम योगी ने 250 नए इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाहनों को दिखाई हरी झंडी 

लखनऊ।स्वच्छता को शहर और राज्य की समृद्धि का मूल आधार मानते हुए लखनऊ ने 'क्लीन सिटी-ग्रीन सिटी' के अपने विजन को धरातल पर उतारने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। लखनऊ नगर निगम के कूड़ा प्रबंधन को नई ऊंचाई देने के उद्देश्य से  राजधानी में पर्यावरण अनुकूल हरित ऊर्जा से संचालित 250 नए इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाहनों का फ्लैग ऑफ किया गया।

 इन अत्याधुनिक वाहनों के बेड़े में शामिल होने से शहर की कचरा संग्रहण और निस्तारण प्रणाली न केवल पहले से अधिक कुशल होगी, बल्कि कार्बन उत्सर्जन में कमी आने से पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिलेगा। यह कदम लखनऊ की आबोहवा को शुद्ध बनाए रखने और नागरिकों को एक स्वच्छ परिवेश प्रदान करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

​नवनिर्माण के पिछले नौ वर्षों में किए गए निरंतर प्रयासों का ही सुखद परिणाम है कि लखनऊ आज स्वच्छता रैंकिंग में देश के शीर्ष तीन शहरों में अपनी जगह बनाने में गौरवपूर्ण रूप से सफल हुआ है। लखनऊ नगर निगम की समर्पित टीम और शहर के जागरूक निवासियों के सामूहिक सहयोग से यह ऐतिहासिक मुकाम हासिल हुआ है। नगर निगम की इस कार्यकुशलता और जन-भागीदारी की सराहना करते हुए पूरी टीम और नगर वासियों को इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी गई है। आने वाले समय में ये नए वाहन शहर के प्रत्येक कोने तक पहुँचकर 'स्वच्छता के पथ पर अग्रसर लखनऊ' के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts