भारत पहुंची मौत की फ्लाइट: कुवैत से वतन लौटे 20 भारतीयों के शव  

कोचीन एयरपोर्ट पर गमगीन माहौल, पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण शवों को लाने में हुई देरी

भारत पहुंची मौत की फ्लाइट: कुवैत से वतन लौटे 20 भारतीयों के शव  

कोच्चि,एजेंसी। कुवैत में अलग-अलग हादसों और प्राकृतिक कारणों से अपनी जान गंवाने वाले 20 भारतीय नागरिकों के पार्थिव शरीर बुधवार को विशेष विमान से कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुँचे। हवाई अड्डे पर जब ताबूत बाहर आए, तो वहां मौजूद परिजनों का सब्र टूट गया और माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तनावपूर्ण हालातों के कारण इन पार्थिव शरीरों को भारत लाने में काफी समय लगा।

विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के दूसरे महीने में प्रवेश करने के साथ ही अब तक कुल 8 भारतीय नागरिकों की मौत हो चुकी है, जबकि एक व्यक्ति अभी भी लापता है। खाड़ी मामलों को देखने वाले विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव असीम महाजन ने बताया कि कुवैत स्थित भारतीय मिशन स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में है, ताकि मृतकों के पार्थिव शरीर जल्द से जल्द उनके परिजनों तक पहुंचाए जा सकें। इन मृतकों में तमिलनाडु के रामनाथपुरम निवासी 37 वर्षीय संथानासेल्वम कृष्णन भी शामिल हैं। कृष्णन की मौत कुवैत के एक वॉटर डिसैलिनेशन (जल विलवणीकरण) प्लांट पर हुए ड्रोन हमले के दौरान हुई थी। अन्य 19 भारतीयों की मौत अलग-अलग दुर्घटनाओं और प्राकृतिक कारणों से हुई थी, लेकिन युद्ध क्षेत्र में उड़ानों की अनिश्चितता और सुरक्षा कारणों से उनके शव समय पर भारत नहीं लाए जा सके थे।

संघर्ष की आग में झुलसती भारतीय जिंदगियां

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष अब भारतीय परिवारों के लिए बड़ा जख्म बनता जा रहा है। आंकड़ों के अनुसार दूसरे महीने के आंकडे पर गौर करें तो संघर्ष के पिछले दो महीनों में अब तक कुल 8 भारतीय नागरिकों की मौत हो चुकी है। वहीं एक भारतीय नागरिक अभी भी संघर्ष वाले क्षेत्र से लापता बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है।

केंद्र सरकार में IAS अफसरों का भारी फेरबदल; PMO, गृह और वित्त जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों को मिले नए 'अतिरिक्त सचिव' ये भी पढ़ें  केंद्र सरकार में IAS अफसरों का भारी फेरबदल; PMO, गृह और वित्त जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों को मिले नए 'अतिरिक्त सचिव'

विदेश मंत्रालय और दूतावास सक्रिय

विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (खाड़ी) असीम महाजन ने बताया कि भारत सरकार इस पूरे घटनाक्रम पर पैनी नजर रख रही है। कुवैत में भारतीय दूतावास स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर रहा है ताकि कानूनी औपचारिकताएं जल्द पूरी की जा सकें। उन्होंने आश्वासन दिया कि हाल ही में हुए एक अन्य हमले में मारे गए भारतीय नागरिक के पार्थिव शरीर को भी शीघ्र ही स्वदेश लाया जाएगा।

बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान

कुवैत के बिजली, पानी और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के अनुसार, हालिया हमलों ने न केवल मानवीय क्षति पहुँचाई है, बल्कि एक प्रमुख बिजली और जल संयंत्र की सर्विस बिल्डिंग को भी जमींदोज कर दिया है। इससे वहां बुनियादी सेवाओं पर भी असर पड़ा है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts